ePaper

CBSE Board 10th Result: वेबसाइट क्रैश! सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

Updated at : 13 May 2025 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Advanced AAT 2025 Result

JEE Advanced AAT 2025 Result

CBSE Board 10th Result: सीबीएसई 10वीं के नतीजे जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट भारी ट्रैफिक के चलते क्रैश हो गई. लाखों छात्र और अभिभावक परिणाम देखने की कोशिश में वेबसाइट बार-बार रिफ्रेश कर रहे हैं. हालांकि बोर्ड ने तकनीकी समस्या जल्द ठीक होने की बात कही है. इस बीच, छात्र DigiLocker, UMANG ऐप, SMS और results.gov.in जैसे वैकल्पिक माध्यमों से भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE Board 10th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा के लाखों छात्र आज बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन जैसे ही परिणाम जारी होने की सूचना आई, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश हो गई. छात्र और अभिभावक लगातार वेबसाइट को रिफ्रेश कर रहे हैं, जिससे सर्वर ओवरलोड हो गया और रिजल्ट देखने में परेशानी आ रही है. हालांकि बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि कुछ ही समय में तकनीकी दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा और छात्र अपने परिणाम आसानी से देख सकेंगे. इस बीच, सीबीएसई ने रिजल्ट देखने के लिए कई वैकल्पिक विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं, जिनसे छात्र बिना किसी समस्या के अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं.

डिजिलॉकर पर पाएं 10वीं का रिजल्ट

  • सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- digiLocker.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर CBSE Class X Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब Registration for CBSE Scorecard पर जाएं.
  • मार्कशीट आपको आपके स्क्रीन पर मिल जाएगी.

इन माध्यमों से चेक करें रिजल्ट

UMANG ऐप

  • UMANG ऐप डाउनलोड करें
  • CBSE रिजल्ट सेक्शन में जाएं
  • रोल नंबर, जन्मतिथि डालें और रिजल्ट देखें

SMS के जरिए

  • टाइप करें: CBSE10 <स्पेस> रोल नंबर
  • भेजें 7738299899 पर
  • कुछ ही सेकंड में रिजल्ट SMS के रूप में प्राप्त होगा

ये भी पढ़ें: CBSE Board 10th 12th Result 2025 OUT LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 88.39% छात्र पास

पढ़ें: CBSE Board 12th Topper: सीबीएसई बोर्ड 12वीं में नोएडा की सुरभि मित्तल को 99.2%, देखें मार्कशीट 

पढ़ें: CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें एक क्लिक में मार्क्स से CGPA और परसेंटेज कैसे निकालें

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola