ePaper

CBSE 10th-12th Result 2025 OUT: सीबीएसई का रिजल्ट जारी, cbse.gov.in पर सबसे पहले

Updated at : 13 May 2025 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE 10th-12th Result 2025 OUT Soon

CBSE 10th-12th Result 2025 OUT Soon

CBSE 10th-12th Result 2025 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष 12वीं के परिणाम में 88.39% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. यह परिणाम छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है,

विज्ञापन

CBSE 10th-12th Result 2025 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष 12वीं के परिणाम में 88.39% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. यह परिणाम छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि सीबीएसई 12वीं के नतीजे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक अहम मील का पत्थर होते हैं. बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर चेक करें. यहां आप सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के बारे में देख सकते हैं.

CBSE 12th Result 2025 OUT: कैसे चेक करें? (CBSE Result in Hindi)

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
  • पेज ओपन होने के बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • अब अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Board Result 2025 OUT Soon Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द हो रहा जारी, cbse.gov.in पर सबसे पहले

इन वेबसाइट्स पर CBSE 10th-12th Result 2025 OUT Soon

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • results.gov.in
  • umang.gov.in या UMANG App
  • indiaresults.com (थर्ड पार्टी).

सीबीएसई का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर कैसे देखें? (CBSE 10th-12th Result 2025 OUT Soon)

डिजिलॉकर से CBSE रिजल्ट (CBSE Results 2025 on Digilocker) ऐसे चेक करें:

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • अगर आपका पहले से अकाउंट है तो लॉग इन करें
  • अगर आप नए यूजर हैं तो साइन अप (Sign Up) करें
  • लॉग इन करने के बाद “Education” या “Results” सेक्शन में जाएं
  • वहां आपको CBSE Result का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी डिटेल भरें
  • सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE Board Result 2025 by UMANG: सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट का रिजल्ट हो रहा जारी, उमंग ऐप पर देखें

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट (CBSE Result by SMS in Hindi)

सीबीएसई का रिजजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए छात्र को अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाकर एक मैसेज टाइप करना होगा.

  • 10वीं के छात्रों को लिखना होगा: CBSE10 <Roll Number> <Roll Code> <Centre Number>
  • 12वीं के छात्रों को लिखना होगा: CBSE12 <Roll Number> <Roll Code> <Centre Number>
  • इसके बाद यह मैसेज 7738299899 नंबर पर भेज दें.  कुछ ही देर में संबंधित छात्र का रिजल्ट मोबाइल पर SMS के जरिए मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2025: इंटरनेट का झंझट खत्म, अब सीधे फोन में पाएं CBSE 10वीं का रिजल्ट

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola