UP Police Constable Exam 2024: एक्जाम सिटी स्लीप जारी होने के बाद अब जारी होने जा रहा है एडमिट कार्ड
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Aug 2024 7:48 AM
UP Police Constable Exam 2024 का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा. परीक्षा 23 से 31 अगस्त, 2024 तक पांच दिनों में आयोजित की जाएगी, जिसमें नकल को रोकने और परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त उपाय किए जाएंगे.
UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 16 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है. अब जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. वैसे फिलहाल इसको लेकर कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है.
UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
JSSC CGL 2024 Exam Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स को लेकर निकलेगा मशाल जुलूस
यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड कब होगा जारी ?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( (UPPRPB) के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा.
यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा कब आयोजित होगी ?
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को दो पालियों में होगी. परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. इससे पहले 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में यूपीपीबीपीबी कांस्टेबल परीक्षा हुई थी, जिसमें 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे. लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने की घटना के बाद राज्य सरकार ने 24 फरवरी को परीक्षा रद्द कर दी थी. बाद में सरकार ने आश्वासन दिया कि वे अगले छह महीनों में परीक्षा आयोजित करेंगे.
यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा का हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें ?
स्टेप 1: UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in खोलें.
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध UP Police एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें, और इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










