UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Aug 2024 2:49 PM

विज्ञापन

UP Police Constable Exam 2024 के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. आज शाम एक्जाम सिटि स्लीप जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती -2023 की लिखित परीक्षा के लिए एक्जाम सिटि स्लीप आज शाम रिलीज की जाएगा. इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

जानें क्या है यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन में ?

दिनांक 23,24,25 एवं 30,31 अगस्त 24 को आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस-2023 की लिखित परीक्षा के संबंध में @upprpb द्वारा अभ्यर्थियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 8867786192 एवं 9773790762 जारी किये जा रहे हैं. यह नंबर 16 अगस्त 2024, प्रातः से क्रियाशील हैं. अभ्यर्थी परीक्षा संबंधी समस्याओं के लिए उक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. अद्यतन सूचनाओं के लिए बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in का नियमित अवलोकन करते रहें.

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा क्यों स्थगित हुई थी ?

पहले 17 और 18 फरवरी, 2024 के लिए निर्धारित UPPBPB कांस्टेबल परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के कारण स्थगित कर दिया गया था. पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथियाँ केवल उन लोगों पर लागू होती हैं जो मूल तिथियों के लिए रजिस्टर्ड थे.

कब आयोजित होगी उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा ?

लिखित परीक्षा अब 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग क्या है ?

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा दो शिफ्ट में होंगी. पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी.

UP Police Exam City Slip 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का सिटी स्लीप जल्द होने वाला है जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

JSSC CGL 2024 Exam Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स को लेकर निकलेगा मशाल जुलूस, कल होगा सीएम आवास का घेराव

Railway Recruitment 2024: बिना परीक्षा रेलवे में पाएं नौकरी, जानें क्या है सैलरी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola