JSSC CGL 2024 Exam Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स को लेकर निकलेगा मशाल जुलूस, कल होगा सीएम आवास का घेराव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Aug 2024 2:49 PM
JSSC CGL 2024 एक्जाम डेट्स को लेकर कल होगा सीएम आवास का घेराव
JSSC CGL 2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा डेट्स को लेकर छात्र कल मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वाले हैं. पिछले हफ्ते एक एक्स(ट्विटर) कैंपेन भी चलाया गया था.
JSSC CGL 2024 Exam Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा को लेकर पिछले दिनों जेएसएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नई डेट्स की अनाउंसमेंट कर दी है. परीक्षा 21 और 22 सितंबर को ली जाएगी. पहले ये परीक्षा अगस्त माह के तीसरे हफ्ते में ली जाने वाली थी, इसके बाद ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर नए डेट्स की घोषणा कि गई, जिससे छात्रों के बीच रोष दिखा.
आज होगा मशाल जुलूस का आयोजन
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा डेट्स में बदलाव करने के विरोध में पिछले शनिवार 10 अगस्त को एक्स (ट्विटर) कैंपेन चलाने के बाद अब छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वाले हैं. इसके लिए आज शाम शाम 6 बजे प्रतियोगी छात्र अपने-अपने जिला मुख्यालयों में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ( JSSC-CGL ) की परीक्षाओं को लेकर आयोजित मशाल जुलूस के कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं. कल 17 अगस्त को रांची के मोराबादी मैदान में राज्यस्तरीय आंदोलन भी होने वाला है.
Railway Recruitment 2024: बिना परीक्षा रेलवे में पाएं नौकरी, जानें क्या है सैलरी
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन कब होने वाला है ?
झारखंड सचिवालय सहायक लिखित परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली है.
जेएसएससी सीजीएल का परीक्षा पैटर्न क्या है ?
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में तीन पेपर होंगे यानी पेपर I, II और III. इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे. सभी प्रश्न इंग्लिश और हिंदी दोनों लैंग्वेज में होंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को तीन अंक जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेंगे. प्रत्येक पेपर 2 घंटे यानी 120 मिनट के लिए होगा.
झारखंड सचिवालय सहायक लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड कब तक आएगा ?
झारखंड सचिवालय सहायक लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड सितंबर माह के पहले या दूसरे हफ्ते में रिलीज किया जा सकता है.
झारखंड सचिवालय सहायक लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड होगा ?
उम्मीदवार झारखंड सचिवालय सहायक लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं. वे हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं.
JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं
‘एडमिट कार्ड’ सेक्शन पर जाएं.
JSSC CGL एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और डाउनलोड करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










