ePaper

लाखों की नौकरी छोड़ शुरू की तैयारी, आखिरी प्रयास में गिरिशा UPSC पास

Updated at : 29 Aug 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
Success Story of IRS Girisha Chaudhary

Success Story: IRS गिरिशा चौधरी (PC: IG)

Success Story of IRS Girisha Chaudhary: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा का क्रेज जानना है तो आईआरएस गिरिशा चौधरी की कहानी जरूर पढ़ें. लाखों की नौकरी को UPSC के लिए छोड़ने वाली गिरिशा चौधरी कैसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करती हैं ये बहुत प्रेरणादायक है. आइए उनके यूपीएससी सफर को करीब से जानते हैं.

विज्ञापन

Success Story of IRS Girisha Chaudhary: अगर आपको लगता है कि UPSC सिर्फ किताबों और नोट्स से क्लियर हो जाता है तो जरा गिरिशा चौधरी की कहानी सुनिए. हरियाणा की करनाल की रहने वाली गिरिशा शुरू से कोई टॉपर नहीं थीं. स्कूल में वो बस एक एवरेज स्टूडेंट थीं. मगर किस्मत और मेहनत का कॉम्बिनेशन सही बैठ जाए तो कहानी (Success Story) बदल जाती है.

हरियाणा की रहने वाली

गिरिशा चौधरी हरियाणा के करनाल की रहने वाली हैं. वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं जहां सुविधाएं सीमित थीं. उनकी स्कूलिंग भी होमटाउन से ही हुई. पढ़ाई के शुरुआती दिनों में वे कोई टॉपर नहीं थीं बल्कि एक एवरेज छात्रा मानी जाती थीं. लेकिन उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने आगे चलकर उन्हें एक अलग मुकाम तक पहुंचाया.

इंजीनियरिंग की डिग्री

स्कूलिंग पूरी करने के बाद गिरिशा ने एक प्राइवेट कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान उनका सिलेक्शन कॉलेज प्लेसमेंट में हो गया और उन्हें लाखों के पैकेज पर एक टॉप कंपनी में नौकरी मिली. यह वह समय था जब उनका करियर कॉर्पोरेट वर्ल्ड में सेट हो सकता था, लेकिन गिरिशा का मन कुछ और करने का था.

UPSC करने का मन

कॉर्पोरेट जॉब करते समय गिरिशा ने महसूस किया कि उनका असली लक्ष्य देश की सेवा करना है. इसी सोच ने उन्हें UPSC की ओर मोड़ दिया. हालांकि यह फैसला आसान नहीं था. परिवार का विरोध और नौकरी छोड़ने का डर दोनों ही उनके सामने बड़ी चुनौतियां थे. फिर भी गिरिशा ने साहस दिखाया और पूरी तरह UPSC की तैयारी में जुट गईं.

Success Story of IRS Girisha: ऐसे मिली सफलता

गिरिशा ने पहले हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) 2022 की परीक्षा में रैंक 30 हासिल की और डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित हुईं. यह सफलता उनके लिए आत्मविश्वास वापस लाने वाली साबित हुई. इसके बाद UPSC के अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने रैंक 263 हासिल की और IRS (Indian Revenue Service) में चयनित हुईं.

यह भी पढ़ें: बिहार की बेटी का कमाल, गटर किनारे कपड़े बेचने वाली युवती आज अधिकारी के पद पर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola