किस रैंक पर मिलेगा कौन सा IIT और NIT? यहां देखें पूरा ट्रेंड

Published by : Smita Dey Updated At : 05 Jun 2026 10:13 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

JoSAA Opening Closing Rank 2026: जानिए इस साल आपकी रैंक पर कौन सा IIT या NIT कॉलेज और मनपसंद ब्रांच मिल सकती है. यहां जानें पूरा काउंसलिंग ट्रेंड.

विज्ञापन

JoSAA Opening Closing Rank 2026: JEE Main और JEE Advanced का रिजल्ट आने के बाद अब सभी छात्रों और पेरेंट्स का पूरा ध्यान JoSAA काउंसलिंग 2026 पर है. हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि किस रैंक पर कौन सा IIT या NIT मिलेगा. 

काउंसलिंग की इस पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए सबसे जरूरी चीज है ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक को समझना. आइए जानते हैं कि इस साल का ट्रेंड (JoSAA Opening Closing Rank 2026) कह रहा है और आपको अपनी रैंक के हिसाब से कैसे कॉलेज चुनना चाहिए. 

JoSAA Opening Closing Rank 2026: क्या होती है ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक?

जब JoSAA किसी कॉलेज की किसी ब्रांच के लिए सीट अलॉट करना शुरू करता है, तो  सबसे बेस्ट रैंक वाले छात्र को पहली सीट मिलती है, उसे ओपनिंग रैंक कहते हैं. वहीं, जिस आखिरी रैंक पर उस कॉलेज की सीटें भरकर बंद हो जाती हैं, उसे क्लोजिंग रैंक कहा जाता है. 

काउंसलिंग के दौरान हमेशा क्लोजिंग रैंक को अपना बेंचमार्क या आधार मानें. अगर आपकी रैंक किसी कॉलेज की पिछले साल की क्लोजिंग रैंक के आस-पास या उससे बेहतर है, तभी वहां आपका एडमिशन पक्का माना जाएगा. 

IITs का गणित: टॉपर्स की पहली पसंद (JEE Advanced के आधार पर)

अगर आप देश के टॉप IITs में कंप्यूटर साइंस ब्रांच लेने का सपना देख रहे हैं, तो आपकी रैंक बिल्कुल टॉप लेवल की होनी चाहिए. IITs में एडमिशन पूरी तरह से आपकी JEE Advanced की ऑल इंडिया रैंक (AIR) पर निर्भर करता है. 

  • टॉप 5 IITs (बॉम्बे, दिल्ली, मद्रास, कानपुर, खड़गपुर): अगर जनरल कैटेगरी में आपकी रैंक 1 से 400 के बीच है, तभी इन टॉप कॉलेज में कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिल पाती है. IIT बॉम्बे में तो CSE की क्लोजिंग रैंक अक्सर 60 से 70 के बीच ही सिमट जाती है. 
  • अन्य कोर ब्रांचेज (जैसे मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल): टॉप IITs में अगर आप ये ब्रांचेज चाहते हैं, तो आपकी रैंक 1000 से 4500 के बीच होनी चाहिए. 
  • नए IITs (जैसे भिलाई, जम्मू, धारवाड़, गोवा): अगर आपकी रैंक 5000 से 10,000 के बीच आई है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. नए IITs में आपको कंप्यूटर साइंस या अन्य बेहतरीन कोर ब्रांचेज आसानी से मिल सकती हैं. 
JoSAA Counselling 2026 IIT NIT Cutoff

NITs: आपकी JEE Main रैंक पर नजर

NITs, IIITs और GFTIs में एडमिशन आपके JEE Main के कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर होता है. यहां एक बात ध्यान रखनी जरूरी है कि NITs में 50% सीटें होम स्टेट (जिस राज्य से आपने 12वीं की है) के बच्चों के लिए रिजर्व होती हैं, जिससे वहां के छात्रों को थोड़ा फायदा मिल जाता है. 

NIT का स्तरकंप्यूटर साइंस (CSE) के लिए अपेक्षित रैंककोर ब्रांचेज (सिविल/मैकेनिकल) के लिए सुरक्षित रैंक
Tier-1 NITs (त्रिची, सुरथकल, वारंगल)रैंक 1,500 से 4,500 के अंदररैंक 25,000 से 30,000 तक
Tier-2 NITs (जयपुर, इलाहाबाद, कालीकट, राउरकेला)रैंक 5,000 से 11,500 तकरैंक 35,000 से 50,000 तक
Tier-3 व नए NITs (पटना, रायपुर, जालंधर, अगरतला)रैंक 12,000 से 22,000 तकरैंक 60,000 से 1,00,000+ तक

JoSAA Opening Closing Rank 2026: कैटेगरी और फीमेल कोटे का बड़ा फायदा

JoSAA काउंसलिंग में रिजर्व्ड कैटेगरी (OBC-NCL, EWS, SC, ST) के छात्रों को उनकी कैटेगरी रैंक के आधार पर सीटें मिलती हैं, जिससे क्लोजिंग रैंक काफी पीछे तक चली जाती है. इसके अलावा, छात्राओं के लिए फीमेल सुपरन्यूमरेरी सीटें होती हैं. इसका मतलब है कि लड़कियों को जनरल न्यूट्रल सीटों के मुकाबले काफी अधिक रैंक होने पर भी टॉप IITs और NITs (JoSAA Opening Closing Rank 2026) आसानी से जगह मिल जाती है. 

यह भी पढ़ें: अच्छी रैंक पर भी क्यों नहीं मिलता मनपसंद कॉलेज? समझें JoSAA Seat Allotment का पूरा खेल

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola