Choice Filling में एक गलती और साल बर्बाद, ऐसे भरें सही ऑप्शन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
Choice Filling Tips: चॉइस फिलिंग में एक छोटी सी गलती आपका साल बर्बाद कर सकती है. जानें सही कॉलेज और ब्रांच चुनने का तरीका क्या है. अपनी रैंक के हिसाब से बेस्ट कॉलेज पाने के लिए ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर जानें.
Choice Filling Tips: कॉलेज एडमिशन का सबसे इंपोर्टेंट स्टेप होता है चॉइस फिलिंग. यही वो जगह है जहां आपकी एक छोटी सी गलती पूरे साल पर भारी पड़ सकती है. कई स्टूडेंट्स अच्छे रैंक के बावजूद गलत चॉइस भरने की वजह से मनपसंद कॉलेज या ब्रांच नहीं मिल पाता है. आइए जानते हैं कि चॉइस फिलिंग (Choice Filling Tips) करते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए ताकि आपको अपना मनपसंद कॉलेज मिल सके.
Choice Filling क्या है?
जब आप किसी एंट्रेंस एग्जाम के बाद काउंसलिंग में बैठते हैं, तो आपको कॉलेज और कोर्स के ऑप्शन भरने होते हैं. इसे ही चॉइस फिलिंग कहा जाता है. यही लिस्ट तय करती है कि आपको कौन सा कॉलेज और ब्रांच मिलेगा.
पहले खुद की प्राथमिकता को समझें
चॉइस फिलिंग से पहले खुद जान लें कि आपको कौन सा ब्रांच पसंद है, आप किस शहर में पढ़ना चाहते हैं. साथ ही कॉलेज की रेपुटेशन आपके लिए कितनी जरूरी है.
ब्रांच या कॉलेज: क्या है ज्यादा जरूरी?
अगर आप कोडिंग में करियर बनाना चाहते हैं और आपको किसी अच्छे कॉलेज में कंप्यूटर साइंस (CSE) मिल रही है, तो उसे ही प्राथमिकता दें. लेकिन अगर आपको सिर्फ डिग्री चाहिए और आप बाद में सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं, तो आप टॉप कॉलेज का टैग चुन सकते हैं. अपनी रुचि के अनुसार कॉलेज सिलेक्ट करें.
Choice Filling Tips: रिसर्च करना है जरूरी
सही चॉइस भरने के लिए थोड़ा रिसर्च करना बहुत जरूरी है, जैसे
- कॉलेज की रैंकिंग देखें
- पिछले साल का कटऑफ चेक करें.
- प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखें.
- सीनियर के रिव्यू पढ़ें.
कॉमन मिसटेक जो आपको नहीं करनी चाहिए
- सिर्फ एक ही कॉलेज या ब्रांच पर फोकस करना.
- बहुत कम ऑप्शन भरना
- कटऑफ देखे बिना चॉइस डालना.
Choice Filling Tips: लॉक करने से पहले दोबारा चेक करें
जल्दबाजी में अक्सर छात्र गलत कोड या गलत ब्रांच चुन लेते हैं. इसलिए सबमिट करने से पहले अपनी लिस्ट को चेक करें. कई कॉलेजों के नाम एक जैसे होते हैं (जैसे IIT और IIIT में फर्क), इसलिए कॉलेज का पूरा नाम और उसकी लोकेशन ध्यान से देखें. एक बार चॉइस लॉक हो गई, तो उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: इंटरव्यू में क्या बोलें और क्या नहीं? सिलेक्शन के लिए याद रखें ये जरूरी बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




