बिहार मैट्रिक प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए आवेदन हुए शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका
Published by : Bhumi Sharma Updated At : 29 May 2026 3:43 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI GENERATED)
Bihar Board 10th Pass Scholarship:बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है. मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले सभी योग्य छात्र-छात्राएं मेधासॉफ्ट पोर्टल (medhasoft.bihar.gov.in) पर जाकर अपना रेजिस्ट्रैशन देख सकते है.
Bihar Board 10th Pass Scholarship: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मैट्रिक 2026 में पास होने वाले योग्य छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है. इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल 25 मई 2026 से खोल दिया गया है.
शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले पोर्टल पर दी गई सभी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस और विवरण को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.
मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ।
— Education Department, Bihar (@BiharEducation_) May 27, 2026
पात्र छात्र/छात्राएं आवेदन से पूर्व पोर्टल पर उपलब्ध विवरण की जांच अवश्य कर लें।@mkrtiwari_bjp@IPRDBihar #MedhaSoft#BiharEducationDept pic.twitter.com/nJzXZb7YYX
Bihar Board 10th Pass Scholarship: पोर्टल पर विवरण होगा अपलोड
विभाग के अनुसार योग्य छात्रों का डिस्टिक-वाइज और इंस्टिट्यूट-वाइज पूरा विवरण मेधासॉफ्ट पोर्टल पर पहले ही अपलोड कर दिया गया है. छात्र पोर्टल पर लॉग इन करके अपने विवरण की सत्यता की जांच कर सकते हैं.
लॉग इन करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
आवेदन करने और अपने विवरण की जांच करने के लिए छात्रों को नीचे लिखें हुई जानकारियों की आवश्यकता होगी:
रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि या फिर माध्यमिक परीक्षा 2026 में प्राप्त कुल अंक चाहिए होते है.
योग्य छात्र-छात्राएं योजना का लाभ उठाने के लिए शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल “www.medhasoft.bihar.gov.in” पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नेशनल टीचर्स अवॉर्ड के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है योग्यता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bhumi Sharma
भूमि शर्मा प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. इंटर्नशिप और फुल टाइम जॉब मिलाकर अब तक इनके पास करीब 2 साल तक का अनुभव है. एंकरिंग और रिपोर्टिंग कर चुकी हैं. फिलहाल प्रभात खबर पर एजुकेशन और जॉब्स की खबरें देखती हैं. फिल्म जगत और पॉलिटिक्स की खबरों में इंटरेस्ट रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










