कंप्यूटर साइंस छोड़िए, इस ब्रांच में ग्रोथ और Sarkari Naukri दोनों की मिलेगी गारंटी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Jan 2026 8:44 AM
बेस्ट बीटेक ब्रांच (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Best BTech Branch: सही ब्रांच आपका फ्यूचर बना सकती है. बीटेक स्टूडेंट्स की सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि कैसे एक ऐसा ब्रांच चुनें जिसमें नौकरी के भी ऑप्शन हों और करियर ग्रोथ भी हो. अगर आप भी ब्रांच चुनने को लेकर कंफ्यूज हैं और ऐसी ब्रांच के तलाश में तो ये खबर आपके काम की है.
Best BTech Branch: आज के दौर में ऐसी BTech ब्रांच चुनना सबसे जरूरी हो गया है जिसमें सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि मजबूत जॉब सिक्योरिटी और लंबा करियर ग्रोथ मिले. ECE यानी Electronics and Communication Engineering ऐसी ही एक ब्रांच है, जो सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में शानदार अवसर देती है. अगर आप भी ब्रांच चुनने को लेकर कंफ्यूज हैं और ऐसी ब्रांच के तलाश में जिससे आपका फ्यूचर सेट हो जाए तो आइए जानते हैं इस ब्रांच के बारे में.
क्या है ECE ब्रांच?
5G, सेमीकंडक्टर, डिफेंस, रेलवे, पावर और स्पेस सेक्टर में बढ़ती जरूरतों के कारण ECE स्टूडेंट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इस ब्रांच से पास आउट होने के बाद आप न सिर्फ हाई सैलरी प्राइवेट जॉब पा सकते हैं, बल्कि कई प्रतिष्ठित सरकारी विभागों में भी अधिकारी स्तर की नौकरी हासिल कर सकते हैं.
Best BTech Branch For Sarkari Naukri: ईसीई के लिए टॉप सरकारी नौकरी ऑप्शन
ISRO (Indian Space Research Organisation)
– साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’
– सैटलाइट, स्पेस कम्युनिकेशन, रडार और नेविगेशन सिस्टम
DRDO (Defence Research and Development Organisation)
– साइंटिस्ट ‘B’
– मिसाइल, रडार, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और साइबर सिस्टम में पोस्टिंग
BHEL (Bharat Heavy Electricals Limited)
– ट्रेनी इंजीनियर
– पॉवर प्लानंट इलेक्ट्रॉनिक्स, कंट्रोल सिस्टम, ऑटोमेटेशन सेक्टर
NTPC
– इंजीनियर (ECE)
– पॉवर जनरेशन और स्मार्ट ग्रिड कम्युनिकेशन
Indian Railways (IRMS / SSE / JE)
– सिगनल और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर
– रेलवे नेटवर्क और डिजिटल सिग्नल सिस्टम संभालने की जिम्मेदारी
BSNL / MTNL
– Telecom Officer (JTO/TTA)
– 5G, Broadband और Optical Fiber Network
BEL (Bharat Electronics Limited)
–प्रोजक्ट/प्रोबेशनरी इंजीनियर
– डिफेंस और रडार इलेक्ट्रॉनिक्स
IOCL, ONGC, GAIL
– टेक्निकल ऑफिसर / इंजीनियर
– ऑयल और गैस कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटल और कंट्रोल
State PSC AE / JE (Assistant Engineer / Junior Engineer)
– राज्य सरकार के इंजीनियरिंग पद
यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस का जलवा बरकरार, Salary Package ऐसा कि आंखें खुली रह जाएंगी!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










