ePaper

AI एक्सपर्ट बनने का मौका, 12वीं के बाद ऐसे करें तैयारी

Updated at : 04 Mar 2026 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
AI Course after 12th

AI Course after 12th (Freepik)

AI Course after 12th: 12वीं के बाद आप बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या कंप्यूटर साइंस कर सकते हैं. एडमिशन लेने के लिए JEE Main और स्टेट लेवल की एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ता है.

विज्ञापन

AI Course after 12th: आज की दुनिया तेजी से डिजिटल और स्मार्ट होती जा रही है. मोबाइल ऐप, ऑनलाइन शॉपिंग, वॉइस असिस्टेंट और ऑटोमेटिक मशीनें, इन सबके पीछे एक ही टेक्नीक काम कर रही है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कहा जाता है. यह ऐसी टेक्नीक है, जो मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, समझने और डिसीजन लेने की कैपेसिटी देती है.

12वीं के बाद करियर चुनते समय कई स्टूडेंट्स कन्फ्यूज रहते हैं कि कौन-सा कोर्स फ्यूचर में बेहतर अवसर देगा. ऐसे में AI कोर्स (AI Course after 12th) एक उभरता हुआ और हाई-डिमांड विकल्प बन चुका है. सही दिशा और तैयारी के साथ आप 12वीं के बाद ही इस सेक्टर में मजबूत शुरुआत कर सकते हैं और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना करियर बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि 12वीं के बाद AI कोर्स (AI Course after 12th) कैसे करें.

12वीं के बाद AI कोर्स कैसे करें?

अगर आपने 12वीं (खासकर फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स) पास किया है, तो AI में करियर बनाना आसान हो जाता है.

BTech इन AI/ कंप्यूटर साइंस- आप बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या कंप्यूटर साइंस कर सकते हैं. एडमिशन लेने के लिए JEE Main और स्टेट लेवल की एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ता है. 

BSc in आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/ डेटा साइंस– अगर आप नॉन-इंजीनियरिंग रास्ता चुनना चाहते हैं, तो BSc in AI या डेटा साइंस भी कर सकते हैं. 

डिप्लोमा या ऑनलाइन AI कोर्स– अगर आप जल्दी स्किल सीखना चाहते हैं, तो 6 महीने से 1 साल के डिप्लोमा या ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं. पॉपुलर प्लेटफॉर्म जैसे Coursera और Udemy है, जहां से आप घर बैठे AI कोर्स सिख सकते हैं. 

AI Course after 12th: टॉप कॉलेज

12वीं के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स के लिए भारत के कुछ टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं, जहां इस कोर्स की पढ़ाई अच्छी होती है. यह रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स के लिए पॉपुलर है. नीचे कॉलेज के नाम दिए गए हैं-

  • IIT मद्रास
  • IIT दिल्ली
  • IIT खड़गपुर
  • VIT वेल्लोर
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

AI में करियर ऑप्शन 

AI कोर्स करने के बाद आप AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, रोबोटिक्स इंजीनियर और सॉफ्टवेयर डेवलपर जैसे पोस्ट पर काम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: CA या CS, 12वीं कॉमर्स के बाद कौन सा कोर्स है आपके लिए बेस्ट

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola