स्मार्ट स्टडी में टेक्नोलॉजी का तड़का, टीचर्स के लिए जरूरी हैं ये 4 AI Tools
AI Tools for Teachers (सांकेतिक फोटो)
AI Tools for Teachers: छात्रों के साथ-साथ अब टीचर्स के लिए भी AI की जानकारी होना जरूरी हो गया है. इसी जरूरत को देखते हुए IIT मद्रास ने खास फ्री AI कोर्स की शुरुआत की है. इस कोर्स के जरिए शिक्षक AI की दुनिया से परिचित होंगे और क्लासरूम में पढ़ाई को स्मार्ट और मजेदार बना सकेंगे. टीचर्स के लिए यह सुनहरा मौका है अपने स्किल्स को अपग्रेड करने का.
AI Tools for Teachers: शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI लगातार बदलाव ला रहा है. आज के समय में पढ़ाने का तरीका पारंपरिक नहीं रह गया है. टीचर्स अब स्मार्ट टूल्स की मदद से पढ़ाई को और प्रभावी बना रहे हैं. खास बात यह है कि IIT मद्रास जैसी बड़ी संस्थाएं भी शिक्षा में AI को अपनाने और रिसर्च करने में आगे हैं. वहां के कई प्रोजेक्ट्स ने इस बात को साबित किया है कि आने वाले समय में AI शिक्षा की रीढ़ बनने वाला है. ऐसे में टीचर्स के लिए कुछ खास AI टूल्स बेहद मददगार हो सकते हैं. आइए जानते हैं चार ऐसे जरूरी टूल्स के बारे में.
हाल ही में IIT मद्रास की तरफ से Teachers के लिए Free AI कोर्स शुरू किया गया है. इस कोर्स के लिए जारी ब्रोशर में IIT मद्रास ने 4 AI Tools के बारे में बताया है जो टीचर्स को प्रोजेक्ट तैयार करने, क्वेश्चन तैयार करने जैसे काम में इस्तेमाल होंगे.
AI Tools Rubrics: आसान मूल्यांकन प्रणाली
किसी भी क्लास में सबसे बड़ी चुनौती होती है छात्रों के परफॉर्मेंस का सही मूल्यांकन करना. Rubrics जैसे AI टूल्स इस काम को बेहद आसान बना देते हैं. इसके जरिए टीचर्स असाइनमेंट या प्रोजेक्ट्स के लिए स्टैंडर्ड क्राइटेरिया सेट कर सकते हैं और AI अपने आप छात्रों के काम को स्कोर कर देता है. इससे मूल्यांकन न केवल तेज होता है बल्कि निष्पक्ष भी हो जाता है.
AI Tools For Educators की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.
Quizzes with AI: इंटरेक्टिव लर्निंग
पढ़ाई तभी सफल होती है जब छात्र उसे मज़े के साथ सीखें. Quizzes with AI ऐसा ही एक टूल है जो लेसन प्लान के आधार पर ऑटोमैटिक क्विज़ तैयार कर देता है. इसमें टीचर्स को अलग से समय देने की जरूरत नहीं पड़ती. छात्र क्विज़ खेल-खेल में हल करते हैं और टीचर्स को तुरंत रिजल्ट मिल जाता है. IIT मद्रास की डिजिटल लर्निंग रिसर्च में ऐसे टूल्स को खास महत्व दिया गया है.
Gamification: पढ़ाई को मजेदार बनाना
गैमिफिकेशन यानी पढ़ाई को खेल की तरह बनाना. AI की मदद से यह टूल क्लासरूम को गेम बेस्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म में बदल देता है. इसमें स्कोरिंग, बैज और लेवल सिस्टम होता है जिससे छात्र पढ़ाई को बोझ न मानकर एक चैलेंज के रूप में लेने लगते हैं. IIT मद्रास के कई इनोवेशन प्रोजेक्ट्स में इसी मॉडल को अपनाया गया है ताकि छात्रों की रुचि पढ़ाई में बनी रहे.
Education Copilot: टीचर्स का स्मार्ट असिस्टेंट
Education Copilot एक ऐसा AI टूल है जो टीचर्स को लेसन प्लान, प्रश्न पत्र और नोट्स तैयार करने में मदद करता है. यह समय की बचत करता है और कंटेंट को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाता है. IIT मद्रास ने अपने एजुकेशन प्रोग्राम्स में ऐसे कॉपायलट मॉडल्स पर काफी रिसर्च की है जो भविष्य में टीचिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: शिक्षकों के लिए फ्री AI ट्रेनिंग, IIT मद्रास का स्पेशल कोर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










