आयरलैंड में IT पढ़ने का सपना! जानिए टॉप यूनिवर्सिटी और करियर के मौके

IT Universities in Ireland: कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
IT Universities in Ireland: अगर आप आईटी में इंटरनेशनल करियर बनाना चाहते हैं, तो आयरलैंड एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. सही यूनिवर्सिटी और कोर्स सिलेक्ट करके आप IT फील्ड में ग्लोबल लेवल पर करियर बना सकते हैं. जानें आयरलैंड के टॉप यूनिवर्सिटी के नाम.
IT Universities in Ireland: आज के समय में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते सेक्टर में से एक है. अगर आप विदेश में IT की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आयरलैंड एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. यहां की यूनिवर्सिटीज मॉडर्न टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़ी पढ़ाई के लिए जानी जाती हैं.
आयरलैंड को यूरोप का टेक हब भी कहा जाता है, क्योंकि यहां कई बड़ी टेक कंपनियां काम करती हैं. यही वजह है कि IT, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे कोर्स की काफी डिमांड है.अगर आप आयरलैंड में IT कोर्स करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं यहां की कुछ यूनिवर्सिटीज के बारे में जो स्टूडेंट्स के बीच काफी पॉपुलर है.
IT Universities in Ireland: आयरलैंड में IT कोर्स के लिए टॉप यूनिवर्सिटी
1. Trinity College Dublin
यह आयरलैंड की सबसे पॉपुलर यूनिवर्सिटीज में से एक है. आईटी और कंप्यूटर साइंस के फील्ड में यहां हाई लेवल की पढ़ाई और रिसर्च होती है. IT कोर्स जैसे कंप्यूटर साइंस, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स इंफॉर्मेशन इंजीनियरिंग यहां की फेमस कोर्स है.
2. Dublin City University
यह यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए फेमस है. यहां स्टूडेंट्स को कंपनियों के साथ इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपिरियंस भी मिलता है. इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट रेट बहुत अच्छा है. गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर देते हैं. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी जैसे ब्रांच है.
3. University of Galway
यहां IT और Computer Science से जुड़े कई मॉडर्न कोर्स उपलब्ध हैं. रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इसका अच्छा नाम है. कंप्यूटर साइंस, साइबर सिक्योरिटी और AI जैसे मुख्य कोर्स की पढ़ाई कराई जाती है.
4. University of Limerick
यह यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग एजुकेशन के लिए जानी जाती है. यहां IT से जुड़े कई प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री बेस्ड प्रोग्राम मिलते हैं. मुख्य कोर्स AI, ML और Cyber Security उपलब्ध है.
5. University College Dublin
यह यूनिवर्सिटी IT और Information Systems के लिए जानी जाती है. यहां इंडस्ट्री-फोकस्ड कोर्स और रिसर्च प्रोग्राम उपलब्ध हैं. यह आयरलैंड की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है और इसका IT डिपार्ट्मेंट काफी एडवांस्ड है.
आयरलैंड में IT पढ़ने के फायदे
- वर्ल्ड लेवल की यूनिवर्सिटी और रिसर्च
- बड़ी टेक कंपनियों के साथ करियर ऑप्शन
- मॉडर्न लैब और टेक्नोलॉजी
- पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम काम करने का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




