Budget Recap: पिछले साल के बजट में शिक्षा और रोजगार पर क्या-क्या ऐलान हुए थे? 5 प्वॉइंट्स में समझें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Feb 2026 8:36 AM

विज्ञापन

Budget Recap: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

Budget Recap: पिछले साल बजट 2025 में ग्रामीण भारत, रोजगार, स्टार्टअप्स और AI पर फोकस किया गया था. आइए, 5 प्वॉइंट्स में देखते हैं.

विज्ञापन

Budget Recap: केंद्र सरकार द्वारा 2026 के पेश किए जाने वाले बजट में शिक्षा और जॉब के फील्ड में बड़ी घोषणा किए जाने की उम्मीद की जा रही है. आने वाले बजट में क्या कुछ होगा ये तो समय ही बताएगा. इस बीच एक नजर डालते हैं पिछले साल के बजट पर. शिक्षा और जॉब्स को लेकर क्या कुछ घोषणा की गई थी.

गांव में रोजगार के अवसर

पिछले साल के बजट (Budget 2025) में ग्रामीण भारत पर फोकस किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे ताकि गांवों में रहने वाले युवाओं को काम मिल सके.

MSME में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को मिलेगी रफ्तार

जुलाई 2024 के अंतरिम बजट में जहां युवा एंटरप्रेन्योर को रोजगार के लिए MSME सेक्टर में मदद देने की बात कही गई थी. वहीं 2025 के बजट में स्मॉल और मीडियम उद्योगों के तहत मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को मजबूत करने पर खास जोर दिया गया है.

स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ तक की सीमा तय

बजट 2025 में युवाओं को ध्यान में रखा गया था और स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग की सीमा 10 करोड़ रुपये तक तय करने का ऐलान किया गया था. केंद्र सरकार नए और इनोवेटिव आईडिया को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया था.

लेदर स्कीम से 20 लाख लोगों को रोजगार

वित्त मंत्री ने ज्यादा-से-ज्यादा रोजगार के लिए लेदर इंडस्ट्री के विस्तार पर जोर देने की बात की गई थी.सरकार द्वारा दर स्कीम के जरिए करीब 20 लाख लोगों को नौकरी के अवसर मिलने की बात कही गई थी.

AI एक्सीलेंस सेंटर के लिए 500 करोड़

आम बजट 2025 में यह भी घोषणा की गई थी कि देश में 3 AI एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे. युवाओं की स्किल डेवलपमेंट के लिए खोले जा रहे इन सेंटर्स के लिए सरकार ने 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

Budget
बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

बजट 2026 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें- Education Budget 2026 में हो सकता है AI का तड़का, छात्रों को सस्ते कोर्स की उम्मीद

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola