Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा खत्म, पेपर चेकिंग शुरू, जानें किस दिन आएगा रिजल्ट

Bihar Board Result 2025 in Hindi
Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा की आंसर शीट्स की चेकिंग शुरू हो गई है. ऐसे में यहां देखें कब तक आएगा रिजल्ट.
Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब पूरी हो चुकी हैं. अब बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की आंसर शीट की चेकिंग आज 27 फरवरी 2025, गुरुवार से शुरू कर दिया है. यह मूल्यांकन राज्यभर में 100 से अधिक केंद्रों पर किया जाएगा. छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, क्योंकि इसके बाद ही उन्हें उनके परीक्षा परिणाम की जानकारी मिलेगी. मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी, और इसे पूरा होने में कुछ समय लगेगा. इस बार बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को पहले से अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं की हैं. जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया है, वे सभी अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.
पेपर चेकिंग के लिए गाइडलाइंस जारी
बिहार बोर्ड ने जानकारी दी है कि आंसर शीट की चेकिंग एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा. इसके अनुसार, सभी मूल्यांकन केंद्रों पर काम शुरू करने से पहले, मूल्यांकन में शामिल सह परीक्षक, प्रधान परीक्षक, एमपीपी, कंप्यूटर विशेषज्ञ शिक्षक, कर्मचारी और सुपरवाइजर को सुबह 8 बजे तक केंद्र में पहुंचना होगा. इसके अलावा, बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की एक सीमा भी निर्धारित की है. प्रत्येक सह परीक्षक को प्रतिदिन कम से कम 45 और अधिकतम 55 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा. बोर्ड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पिछले 5 सालों में कब-कब आया बिहार बोर्ड का परिणाम ?
| वर्ष | परिणाम घोषित होने की तिथि |
| 2024 | 23 मार्च |
| 2023 | 21 मार्च |
| 2022 | 16 मार्च |
| 2021 | 26 मार्च |
| 2020 | 24 मार्च |
Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले
Also Read: Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए CISF में नौकरी पाने का शानदार मौका, 70 हजार तक मिलेगा वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










