BPSC TRE 4 Exam 2025: शिक्षक भर्ती में बिहारियों को प्राथमिकता, जानें कितना बदल जाएगा नियम
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Aug 2025 4:51 PM
BPSC TRE 4 Exam 2025
BPSC TRE 4 Exam 2025: बिहार में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. बिहार सरकार ने शिक्षकों को राहत देते हुए शिक्षक भर्ती के नियमों को लेकर बड़ा बदलाव किया है. बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में डोमिसाइल को लागू किया जाएगा. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी दी है.
BPSC TRE 4 Exam 2025: बिहार में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती के नियमों को लेकर बड़ा बदलाव किया है. इस नियम के तहत अब शिक्षकों की भर्ती के नियम बदल जाएंगे. बिहारवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी दी है. यदि आप भी आने वाले समय में बिहार में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आइए समझते हैं कि नए नियम से क्या बदलाव आएगा-
Bihar CM: मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने X अकाउंट पर जाकर एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. सीएम ने कहा, “शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है. यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा.”
2025 में टीआरई 4 और 2026 में टीआरई 5 परीक्षा होगी
शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए बता दें कि बिहार (Bihar News) में वर्ष 2025 में टीआरई-4 एवं वर्ष 2026 में टीआरई 5 का आयोजन किया जाएगा. वहीं टीआरई के आयोजन के पहले STET का आयोजन करने का भी निर्देश दिया गया है.
BPSC TRE 4 Exam New Rules: नए नियम से क्या बदलाव आएगा?
- बिहार के युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी
- बेरोजगारी दर में कमी की उम्मीद
- बाहरी प्रतियोगिता में कमी
नए नियम के बाद बिहार के युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी. साथ ही बाहर के राज्यों के उम्मीदवारों की सहभागिता सीमित हो सकती है. इसी के साथ शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल एक बड़ा दस्तावेज बन सकता है. वहीं बेरोजगारी दर में कमी आ सकती है और बाहर के राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों की भागीदारी में कमी आ सकती है.
Bihar Shikshak Bharti: विरोध के बाद लिया गया फैसला
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करने को लेकर कई बार अभ्यर्थी सड़कों पर उतर चुके हैं. बिहार में ‘ डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’ के नारे के साथ शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे थे. ऐसे में बिहार सरकार ने टीआरई 5 परीक्षा से पहले नए नियम लाकर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है.
यह भी पढ़ें- MP Teacher Vacancy 2025: शिक्षक बनने का एक और मौका, 13000 से ज्यादा पदों के लिए बढ़ाई गई अंतिम तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










