ePaper

BPSC TRE 3.0 2024: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि

Updated at : 23 Feb 2024 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC TRE 3.0 2024: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि

bpsc tre 3 application last date today

BPSC TRE 3.0 2024: बिहार शिक्षक भर्ती तीसरे चरण की बीपीएससी शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी को खत्म हो जाएगी. तीसरे चरण में 65709 शिक्षकों की बहाली होगी.

विज्ञापन

BPSC TRE 3.0 2024: बिहार लोक सेवा आयोग 23 फरवरी, 2024 को बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त कर देगा. जो उम्मीदवार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर सीधा लिंक पा सकते हैं.

BPSC TRE 3.0 2024: ऐसे करें आवेदन


बीपीएससी की आधिकारिक bpsc.bih.nic.in वेबसाइट पर जाए.
फिर शिक्षक भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
फिर आवेदन के लिए मागी गई सभी जानकारी दर्ज करें.
इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें.

Union Bank SO Recruitment 2024 में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट आज

BPSC TRE 3.0 2024: मार्च में होगी परीक्षा

बीपीएससी टीआरई फेज 3 के लिए आवेदन प्रक्रिया10 फरवरी, 2024 से शुरू हुई थी और 23 फरवरी तक ओपन रहेगी. यह परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी. इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च 2024 में किया जाएगा. इस संबंध में डिटेल्स में जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

BPSC TRE 3.0 2024: एप्लीकेशन फीस


बिहार शिक्षक भर्ती में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करने की जरूरत है. इसमें जनरल, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए फीस 750 रुपये है. इसके अलावा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए फीस 200 रुपये है. वहीं, महिला उम्मीदवार भी 200 रुपये में आवेदन कर सकती हैं. फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं.

तीसरे चरण के लिए अब तक 2.95 लाख रजिस्ट्रेशन

तीसरे चरण में अब तक दो लाख 85 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीयन करा लिया है. जबकि दो लाख 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पैसा जमा कर दिया गया है. अंतिम रूप से परीक्षा में शामिल होने के लिए दो लाख 35 हजार ने फॉर्म कर दिया है. अभ्यर्थी आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola