BPSC 72वीं परीक्षा की तारीख आई या नहीं? कमीशन ने बताई सच्चाई

Updated:
विज्ञापन

फर्जी नोटिस को लेकर अवेयर रहने का AI जनरेटेड फोटो

BPSC Fake Notice: BPSC ने सोशल मीडिया पर वायरल 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा और 2026 की प्रस्तावित परीक्षाओं से जुड़ी कथित नोटिस को पूरी तरह फर्जी, भ्रामक और असत्य बताया है. आयोग ने स्टूडेंट्स से केवल आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है.

विज्ञापन

BPSC Fake Notice: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कथित 'नोटिस' को पूरी तरह फर्जी, भ्रामक और असत्य बताया है. आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के लिए फास्ट इनफार्मेशन का जितना अच्छा माध्यम बन गया है, उतनी ही तेजी से इसपर गलत जानकारियां भी फैल जाती हैं. इससे कई बार लोग गुमराह हो जाते हैं. यह फर्जी नोटिस इंटीग्रेटेड 72वीं कंबाइंड (प्रीलिम्स) कॉम्पिटेटिव एग्जाम और वर्ष 2026 में प्रपोज्ड एग्जाम से संबंधित होने का दावा कर रहा है. आइए इस बारे में डीटेल में जानते हैं.

BPSC Clarification: क्या कहा गया कमीशन की ओर से?

कमीशन ने X पर पोस्ट कर यह स्पष्ट किया है, कि इस प्रकार की कोई भी सूचना BPSC की ओर से जारी नहीं की गई है. इसलिए स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर सर्कुलेटेड किसी भी फर्जी सूचना पर विश्वास न करें.

Only Reliable Source: केवल ऑफिशियल सोर्स पर करें भरोसा

BPSC ने सभी स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे परीक्षा, भर्ती, तारीख या अन्य किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए केवल कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करें. इसके अलावा अगर सूचना ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, तभी भरोसा करें.

ये भी पढ़ें: बीपीएससी में डिप्टी कलेक्टर बने दो सगे भाइयों का भव्य नागरिक अभिनंदन

What Given in Fake Notice: जानिए क्या दिया है फर्जी नोटिस में

सोशल मीडिया पर सर्कुलेटेड फर्जी नोटिस में लिखा गया है कि इंटीग्रेटेड 72वीं कंबाइंड (प्रीलिम्स) कॉम्पिटेटिव एग्जाम और वर्ष 2026 में प्रस्तावित अन्य विभिन्न कॉम्पिटिटिव एग्जाम के संबंध में यह सूचित किया जाता है कि कमीशन द्वारा शुक्रवार को अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं आयोग के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की जाएगी. उक्त बैठक में विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन, उनकी संभावित तारीख तथा परीक्षा कैलेंडर के डिटरमिनेशन के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा.

कमीशन सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में अधिकांश बड़ी परीक्षाओं का आयोजन छठ पर्व के उपरांत किए जाने पर विचार किया जा रहा है. साथ ही, कुछ परीक्षाओं का आयोजन अक्टूबर माह में भी किया जा सकता है. परीक्षा कैलेंडर से संबंधित सूचना शुक्रवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी.

Image

Commission Warning: फर्जी नोटिस को लेकर कमीशन की चेतावनी

BPSC ने X पर पोस्ट कर स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह कथित नोटिस पूरी तरह फर्जी है. यह नोटिस कमीशन की ओर से जारी नहीं किया गया है. ऐसे फर्जी नोटिस या अफवाहों पर ध्यान न दें.

Note : सोशल मीडिया पर वायरल BPSC की नोटिस फर्जी है. स्टूडेंट केवल कमीशन के ऑफिशियल माध्यमों से जारी सूचनाओं काे ही फाॅलों करें.

About BPSC Exam: क्या है BPSC परीक्षा?

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC), एक स्टेट लेवल परीक्षा है. इस परीक्षा के जरिए कैंडिडेट की एसडीएम, डीएसपी, बीडीओ और अन्य प्रशासनिक पदों पर भर्ती होती है. यह परीक्षा तीन स्टेप्स प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू में पूरी होती है.

BPSC 72nd Prelims Exam: जानिए परीक्षा के बारे में

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा, जो 26 जुलाई 2026 को होने वाली थी, उसे आयोग ने स्थगित कर दिया है. हालांकि यह परीक्षा कब होगी इसे लेकर फिलहाल कमीशन की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. इस बारे में और अधिक जानकारी आप BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in और ऑफिशियल सोशल मिडीया प्लेटफाॅर्म पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: BPSC 72वीं परीक्षा के लिए प्रीवियस ईयर पेपर ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola