गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया में लेना चाहते हैं एडमीशन? जानें काॅलेज की डीटेल्स

Updated:
विज्ञापन

लैपटाॅप चलाती हुई स्टूडेंट का AI जनरेटेड फोटो

GMC Bettiah: NEET UG 2026 काउंसलिंग में अगर आप गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) बेतिया में MBBS एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यहां कॉलेज की एलिजिबिलिटी, फीस स्ट्रक्चर, सीट मैट्रिक्स, 2025 कट-ऑफ, कोर्स ड्यूरेशन, एफिलिएशन और एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देखे.

विज्ञापन

GMC Bettiah: NEET UG 2026 की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में अगर आप कन्फ्यूज हैं कि कौन सा मेडिकल कॉलेज आपके लिए बेहतर है, ताे यह आर्टिकल जरूर पढ़ें. ऐसे तो बिहार में कई फेमस मेडिकल काॅलेज हैं, मगर यहां हम खासतौर पर बिहार के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया के बारे में बात करेंगे.

College Eligibility: क्या है काॅलेज की एलिजिबिलिटी?

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया की ऑफिशियल वेबसाइट gmcbettiahwc.com पर दी गई जानकारी के अनुसार इस काॅलेज में MBBS के लिए एडमिशन NEET परीक्षा के नंबर्स के आधार पर होता है. यह बिहार का एक काफी फेमस काॅलेज है.

College MBBS Course: जानिए कोर्स के बारे में.

इस काॅलेज में MBBS कोर्स का ड्यूरेशन अन्य काॅलेजों की तरह 4.5 साल है. इसके अलावा स्टूडेंट को एक साल की रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप करनी होगी, जो अनिवार्य है. ऐसे में MBBS कोर्स पूरा होने में लगभग 5.5 वर्ष लग जाता है.

Seat Matrix: क्या है कॉलेज का सीट मैट्रिक्स?

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानारी के अनुसार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया में MBBS कार्स के लिए स्टूडेंट की सीट इनटेक कैपेसिटी 120 सीट की है.

Fees Structure: क्या है काॅलेज का फीस स्ट्रक्चर?

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार काॅलेज में MBBS कोर्स के लिए 16,100 रुपए प्रति वर्ष है. हालांकि एडमिशन के समय ट्यूशन फीस के अलावा, आपको कई अन्य फीस भी देनी होंगी.

ये भी पढ़ें: Bettiah GMCH Doctor List: गुरुवार को जीएमसीएच बेतिया में बैठेंगे ये विशेषज्ञ डॉक्टर्स, देखें पूरी लिस्ट

College Cut-Off: क्या है काॅलेज का कट-ऑफ?

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया में 2025 में Gen कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 548 था. वहीं OBC कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 546 था. EWS कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 543 था. ST कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 457 और SC कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 470 था.

Image

College Affiliation: कौस से यूनिवर्सिटी के एफिलिएटेड है कॉलेज?

यह कॉलेज वर्ष 2008 में शुरू हुआ था. यह कॉलेज बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एक इंस्टीट्यूट है. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया, आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से एफिलिएटेड है.

Note: इस काॅलेज के बारे में और अधिक जानकारी आप काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट gmcbettiahwc.com पर विजिट कर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: NIRF Ranking: यूपी के इस Medical College ने लगाई जबरदस्त छलांग, टॉप 10 में हुआ शामिल


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन