NIRF Ranking: यूपी के इस Medical College ने लगाई जबरदस्त छलांग, टॉप 10 में हुआ शामिल
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Sep 2025 3:11 PM
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (फोटो क्रेडिट- आधिकारिक वेबसाइट)
Medical College NIRF Ranking 2025: लखनऊ के प्रतिष्ठित संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ने गुणवत्ता वाली शिक्षा के दम पर बेहतर रैंक हासिल किया है. पिछले साल जहां ये टॉप 20 में था. वहीं इस साल इस कॉलेज की रैंकिंग में काफी सुधार किया है. आइए, जानते हैं King Georges Medical University में किस आधार पर दाखिला मिलता है और यहां की फीस कितनी है.
Medical College NIRF Ranking 2025: बीते गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय ने सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए रैंकिंग जारी की थी. जारी रैंकिंग के अनुसार, लखनऊ के प्रतिष्ठित संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (King Georges Medical University) ने गुणवत्ता वाली शिक्षा के दम पर बेहतर रैंक हासिल किया है. दिलचस्प बात ये है कि पिछले साल की तुलना में कॉलेज ने अपनी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया है. ऐसे में आइए डिटेल में इस कॉलेज के बारे में जानते हैं.
King Georges Medical College NIRF Ranking 2024: पिछले साल की रैंकिंग
पिछले साल यानी कि वर्ष 2024 में लखनऊ स्थित इस यूनिवर्सिटी ने NIRF Ranking में मेडिकल कॉलेज (Medical College) की श्रेणी में 19वीं रैंक हासिल की थी. पिछले साल ये कॉलेज टॉप 20 में था.
King Georges Medical College NIRF Ranking 2025: इस साल की रैंकिंग
वहीं इस साल की रैंकिंग की बात करें तो कॉलेज ने पोजिशन में काफी सुधार किया है. जहां पिछले साल ये टॉप 20 की लिस्ट में शामिल था. वहीं इस बार ये टॉप 10 में शामिल हो गया है. कॉलेज ने जबरदस्त परफॉर्म करते हुए मेडिकल कॉलेज की श्रेणी में NIRF Ranking 2025 में 8वीं रैंक हासिल की है.
MBBS Seats: एमबीबीएस की कितनी सीटें हैं
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ में MBBS के लिए 250 सीटें हैं. इसके अलावा, बीडीएस (डेंटल) कोर्स के लिए 70 सीटें हैं, और बीएससी नर्सिंग के लिए 120 सीटें हैं.
King Georges Medical University Admission: कैसे मिलता है दाखिला?
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए कैंडिडेट्स को NEET UG परीक्षा पास करनी होती है. नीट यूजी एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में दाखिला मिलता है.
King Georges Medical University Fees: देखें फीस
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के 2025 के लिए फीस कुछ इस प्रकार है-
- MBBS – 54,900 रुपये प्रति वर्ष (ट्यूशन फीस)
- BDS – 1.2 लाख रुपये (पूरे कोर्स का ट्यूशन फीस)
- BSc नर्सिंग – 48,000 – 55,000 रुपये प्रति वर्ष
फीस में हर कॉलेज के अनुसार बदलाव किए जाते हैं. ऐसे में ये बदलती रहती है. फीस जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद करें देश के No 1 Pharmacy College से पढ़ाई, देखें NIRF Ranking
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










