Bihar Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में 15 हजार पदों पर होगी बहाली, मंत्री ने किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन
Bihar Sarkari Naukri

Bihar Sarkari Naukri

बिहार में पंचायती राज विभाग में ऑफिसर से लेकर क्लर्क तक जल्द होगी 15000 से अधिक पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स.

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है, दरअसल नीतीश सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार के दिन एक प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को ये बताया कि पंचायती राज विभाग मैं जल्द ही 15000 पदों पर नियुक्ति होगी और ये सारे पद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भरे जाएंगे.

कैसे होगी नियुक्ति?

बता दें, कि बिहार के पंचायती राज विभाग के लिए बीपीएससी द्वारा नियुक्ति की जाएगी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह भर्ती अगले साल तक होगी, हालांकि सरकार द्वारा यह दावा किया गया है कि चुनाव से पहले ही इन पदों को भरा जाएगा, बता दें कि इस भर्ती के तहत पदाधिकारी पदों पर चयन बीपीएससी करेगी वहीं क्लर्क लेवल पर चटक राज्य कर्मचारी आयोग द्वारा किया जाएगा, और इसके अलावा तकनीकी सहायक पदों के भर्ती एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी.

Also Read: Sarkari Naukri : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तीन लाख पदों पर भर्ती की तैयारी, इन विभागों में होगा बहाली

इन विभागों में भी जल्द होंगी नियुक्तियां

बता दें कि बिहार में आगामी चुनाव से पहले 3 लाख सरकारी नौकरियां देने का टारगेट है, इसमें शिक्षा विभाग में करीब 1.5 लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्ति होगी, पुलिस विभाग में 1.22 लाख पद, स्वास्थ्य विभाग में 45 हजार पदों पर जल्द ही भर्ती निकाली जाएगी, इसके अलावा ऐसी भी जानकारियां सामने आई है कि बिजली कम्पनियों , कृषि विभाग और अन्य पदों पर भी बिहार में नियुक्ति होगी.

Also Read: BPSC Success Story: बिहार की बेटी ने एक साथ पास की 5 सरकारी परीक्षाएं, जानें उनकी स्ट्रेटजी

Also Read: Ratan Tata Education: जानें कितने पढ़े-लिखे थे रतन टाटा, अमेरिका से हासिल की थी कौन सी डिग्रियां?

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन