Bihar JEE Main Topper 2025: मिथिला के लाल ने किया कमाल, जेईई के दोनों सेशन में हर्ष को 100 परसेंटाइल

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Apr 2025 10:10 AM

विज्ञापन

Bihar JEE Main Topper 2025

Bihar JEE Main Topper 2025: जेईई मेन के सेशन 2 का रिजल्ट जारी हो चुका है. जेईई मेन परीक्षा में बिहार के लाल ने कमाल कर दिया है. JEE Main में बिहार के रहने वाले हर्ष झा ने 100 परसेंटाइल लाकर इतिहास रच दिया है. बता दें कि इस साल 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

विज्ञापन

Bihar JEE Main Topper 2025: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा में बिहार के लाल ने कमाल कर दिया है. जेईई मेन के सेशन 2 का रिजल्ट जारी हो चुका है. इसमें टॉपर्स लिस्ट में बिहार के रहने वाले हर्ष झा (JEE Main Topper From Bihar) का भी नाम है. बिहार के इस लाल ने जेईई मेन के दोनों सेशन में टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.

Bihar JEE Main Topper 2025: जेईई मेन में हर्ष झा टॉपर

हर्ष ने जेईई मेंस के सेशन वन की परीक्षा में 100 परसेंटाइल लाकर पूरे देश में टॉप किया था. हर्ष मूलरूप से बेगुसराय के रहने वाले हैं. हालांकि, हर्ष के पिता झारखंड के गुमला डीएवी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं. हर्ष ने 10वीं की परीक्षा डीएवी गुमला से ही पास की है.

10वीं पूरा करने के बाद हर्ष दिल्ली चले गए. हर्ष झा ने दिल्ली के एसजीएन पब्लिक स्कूल, नांगलोई 12वीं की परीक्षा पास की है. इसके बाद वो जेईई मेन की तैयारी में लग गए. बता दें कि हर्ष को जेईई मेन के दोनों ही सेशन में 100 परसेंटाइल मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

ये भी पढ़ें: JEE Main Jharkhand Topper 2025: जेईई मेन का रिजल्ट जारी, जमशेदपुर के आर्यन टॉपर्स लिस्ट में

JEE Main 2025 Toppers: जेईई में 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल

राज्यटॉपर्स के नाम
राजस्थानओम प्रकाश बेहरा, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह, रजित गुप्ता, मोहम्मद अनस, आयुष सिंघल, लक्ष्य शर्मा
आंध्र प्रदेशसांई मनोगना
दिल्लीदक्ष, हर्ष झा
गुजरातशिवेन विकास तोशनीवाल, आदित प्रकाश
कर्नाटककुशागरा गुप्ता
महाराष्ट्रआयुष रवि चौधरी, सांध्यिय श्राफ, विषाद जैन
तेलंगानावी. अजय रेड्डी, बनी ब्राता माझी, हर्ष ए. गुप्ता
उत्तर प्रदेशश्रेयस लोहिया, कुशाग्र बेंग्या, सौरभ
पश्चिम बंगालदेवदत्ता माझी, ए. नंदी

जेईई मेन 2025 के सेशन में 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 24 टॉपरों में 22 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं. जेईई मेन परीक्षा क्रैक करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होना होता है.

ये भी पढ़ें: JEE Mains Topper 2025: बिहार के अब्दुल्ला ने जेईई मेन में लहराया परचम, 24 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन