Bihar Best College: बिहार की इस यूनिवर्सिटी से निकले कई दिग्गज IAS-IPS, कहलाता है UPSC टॉपर फैक्ट्री

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :03 Apr 2025 5:55 PM
विज्ञापन
Bihar Best College

IPS मेधा भूषण और IAS राजीव गौबा (BG Photo: Instagram)

Bihar Best College: बिहार का नाम क्वालिटी एजुकेशन के लिए मशहूर है. ऐसे में यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने वालों में बिहार का नाम सबसे आगे है. बिहार की एक यूनिवर्सिटी ऐसी है जहां से कई दिग्गज IAS-IPS निकले हैं. आइए इस यूनिवर्सिटी के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Bihar Best College: सिविल सर्विस को लेकर जुनून अगर देखना है तो बिहार के छात्रों से मिल लें. यही वजह है कि वर्षों से यूपीएससी सिविल सर्विस में बिहार के छात्रों ने इतिहास रचा है. इस कड़ी में आइए जानते हैं कि बिहार की किस यूनिवर्सिटी से सबसे ज्यादा आईएएस ऑफिसर निकले हैं. हालांकि इस यूनिवर्सिटी का रिकॉर्ड पिछले कुछ वर्षों में कम होता नजर आया है, लेकिन एक दौर था जब हर साल सिविल सर्वेंट यहीं से निकलते थे.

Bihar Best College: पटना यूनिवर्सिटी सबसे अव्वल

पटना यूनिवर्सिटी का नाम बिहार के टॉप कॉलेजों की लिस्ट में शामिल है. इस यूनिवर्सिटी की स्थापना वर्ष 1917 में हुई थी. इस यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों से कई दिग्गज निकल चुके हैं. पटना यूनिवर्सिटी से कई IAS और IPS भी निकल चुके हैं. ऐसे में इस यूनिवर्सिटी को UPSC टॉपर्स फैक्ट्री कहना गलत नहीं होगा. आइए इस यूनिवर्सिटी से निकले दिग्गज IAS-IPS के बारे में जानते हैं.

IAS सुनील कुमार बरनवाल

सुनील कुमार बरनवाल बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था. उनका जन्म 20 अगस्त 1970 को बिहार के गया जिले में हुआ था. सुनील कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गया जिले में ही हुई है. इसके बाद उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री प्राप्त की.

IAS Rajiv Gauba: पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी

भारत के कैबिनेट सेक्रेटरी रह चुके IAS राजीव गौबा भी पटना यूनिवर्सिटी के ही छात्र हैं. राजीव गौबा पटना यूनिवर्सिटी से बीएससी फिजिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं. राजीव गौबा साल 2019 से कैबिनेट सेक्रेटरी के पद पर तैनात थें. पिछले साल वो इस पद से रिटायर हुए हैं. बता दें कि राजीव गौबा पटना यूनिवर्सिटी के पटना साइंस कॉलेज के छात्र रह चुके हैं.

आचार्य किशोर कुणाल

पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल ने पटना यूनिवर्सिटी से इतिहास और संस्कृत में ग्रेजुएशन किया. हाल ही में उनका निधन हो गया. आचार्य किशोर कुणाल अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक थे. वे 1972 में गुजरात कैडर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी बने. साल 2000 में पुलिस से रिटायर होने के बाद उन्होंने केएसडी संस्कृत यूनिवर्सिटी दरभंगा के कुलपति का पद संभाला.

IPS मेधा भूषण

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा रैंक 185 प्राप्त करने वाली IPS मेधा भूषण भी पटना यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट रही हैं. इन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से इतिहास विषय से ग्रेजुएशन किया. उनके पिता एसबीआई में मैनेजर और माता दूरदर्शन में एंकर रह चुकी हैं. मेधा ने साल 2019 की यूपीएससी परीक्षा शानदार रैंक से हासिल की है.

बिहार में UPSC टॉपर्स फैक्ट्री के नाम से मशहूर पटना यूनिवर्सिटी ने कई दिग्गजों को जन्म दिया है. इस यूनिवर्सिटी से असम के राज्यपाल रह चुके श्रीनिवास कुमार सिन्हा, बिहार के डिप्टी सीएम अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान समेत कई हस्तियों ने पढ़ाई की है.

ये भी पढ़ें: कितनी पढ़ी-लिखी हैं RBI की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता? World Bank और IMF में भी कर चुकी हैं काम

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन