Bihar BEd Admission 2025: बिहार में बीएड छात्रों को झटका! 335 कॉलेज से छिन गया 4 वर्षीय कोर्स चलाने का अधिकार
Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Jun 2025 2:47 PM
Bihar BEd Admission 2025
Bihar BEd Admission 2025: बिहार में बीएड एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों को बड़ा झटका लगने वाला है. बिहार में 335 बीएड कॉलेजों को चार वर्षीय कोर्स चलाने से बाहर कर दिया गया है. ऐसे में जो छात्र इस साल बीएड में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें NCTE के नियमों को जान लेना चाहिए.
Bihar BEd Admission 2025: बिहार में बीएड कोर्स में एडमिशन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बीएड एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों को बड़ा झटका लगने वाला है. नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) की तरफ से बिहार के 335 कॉलेजों का अधिकार छिन लिया गया है. ऐसे में बीएड की सीटों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. आइए समझते हैं ऐसा क्यों हुआ.
बिहार में अभी चार कॉलेजों में इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स की पढ़ाई होती है. सभी कॉलेज बीआरएबीयू में ही आते हैं. NCTE ने बीएड कोर्स में एडमिशन से पहले कई शर्तों की जांच करता है. बता दें कि बीआरएबीयू के बीएड कॉलेजों में 400 सीटों पर दाखिला होता है.
Bihar BEd Admission 2025: बिहार में बीएड एडमिशन
बिहार में बीएड कोर्स में एडमिशन से पहले सीटों में कमी आ सकती है. नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने बिहार के 335 कॉलेजों को चार वर्षीय कोर्स से बाहर किया गया है. इस नियम के ये कॉलेज तहत चार वर्षीय बीएड इंटीग्रेडेट की दौड़ से बाहर हो चुके हैं.
BEd Course के लिए NCTE नियम
NCTE ने शैक्षिक वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन मांगे हैं. इसमें चार वर्षीय इंटीग्रेडेट कोर्स को रखा गया है. बता दें कि बीएड कोर्स चलाने के लिए एनसीटीई ने कुछ शर्तें रखी हैं. इन शर्तों को मानने वाले ही बीएड कोर्स को चलाने का अधिकार रखते हैं. आइए इन शर्तों को विस्तार से जानते हैं:-
- बीएड कोर्स में आवेदन करने के लिए कॉलेजों को नैक और NIRF Ranking मिलाकर 10 अंक होने चाहिए.
- बिहार में बीएड कॉलेजों में अभी NIRF और नैक का मूल्यांकन नहीं हुआ है.
- कुछ कॉलेज शिक्षण अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे सकते हैं.
- बीएड में एडमिशन लेने के लिए राज्य शिक्षा निदेशालय द्वारा मान्यता प्राप्त प्रवेश परीक्षा को पास करना जरूरी है.
- नैक की ग्रेडिंग और एनआईआरएफ की रैंकिंग के अनुसार नंबर तय किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Teacher Joining: बीएड का झंझट खत्म, अब इस परीक्षा से बन सकेंगे टीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










