मां शेख हसीना को मौत की सजा, बेटी WHO की अधिकारी, सायमा रखती हैं ये डिग्रियां

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :17 Nov 2025 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Sheikh Hasina Daughter

सायमा वाजेद

Sheikh Hasina Daughter Saima Wazed: शेख हसीना की बेटी सायमा वाजेद अपने काम को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनके पास कई सारी डिग्रियां हैं. वे WHO में हेल्थ एक्टिविस्ट के रूप में काम करती हैं. आइए, जानते हैं वे कितनी पढ़ी-लिखी हैं.

विज्ञापन

Sheikh Hasina Daughter Saima Wazed Education: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इन दिनों चर्चा में हैं. अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने पिछले साल छात्रों से जुड़े प्रदर्शन मामले को लेकर शेख हसीना दो दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई है. इससे उनकी बेटी सायमा (Saima Wazed) को गहरा झटका लगा है. सेख हसीना के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. दोनों ही काफी पढ़े-लिखे हैं. आइए, जानते हैं कि सेख सहीना की बेटी कितनी पढ़ी-लिखी हैं और क्या काम करती हैं. 

Sheikh Hasina Daughter: एक दो नहीं 4-4 डिग्री है

साइमा वाजेद उर्फ पुतुल 51 साल की हैं. उनका जन्म बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुआ है. उन्होंने Barry University से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. फिर उन्होंने इसमें स्पेशलाइजेशन के लिए कोर्स किया. साइमा वाजेद की पढ़ने में इतनी रूचि थी कि उन्होंने वर्ष 2018 से 2026 तक इसी यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ एजुकेशन (EdD) जैसी डिग्री हासिल की है. 

Saima Wazed WHO: क्या काम करती हैं सायमा वाजेद? 

सायमा वाजेद एक साइकोलॉजिस्ट और हेल्थ एक्टिविस्ट हैं. वे WHO के लिए काम करती हैं और दिल्ली में ही रहती हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्रों में काम करने के लिए उन्हें डायरेक्टर (Regional Director) पद पर चुना गया था. वे दिल्ली के कार्यालय से 11 देशों में अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य कामों को देखती हैं. हालांकि, इसी वर्ष जुलाई महीने एक शिकायत के संबंध में उन्हें WHO से निकालने की खबर आई थी.

Saima Wazed Mental Health Awards: मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स 

  • World Health Organisation’s South East Asia Region Award for Excellence in Public Health (2016)
  • International Champion Award for her outstanding contribution to the field of autism (2017) 

Sheikh Hasina Family Members: शेख हसीना का परिवार 

शेख हसीना के परिवार में सभी उच्च शिक्षा और डिग्रीधारक हैं. उनके पति एमए वाजेद मियाह (Dr M A Wazed Mia) एक न्यूक्लियर साइंटिस्ट थे. वहीं इनका बेटा सजीब वाजेद (Sajeeb Wazed) भी काफी पढ़े-लिखे हैं. सजीब वाजेद ने  बैंगलोर विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है और इसके बाद अमेरिका में अर्लिंग्टन में टेक्सास विश्वविद्यालय में ट्रांसफर हो गए. 

यह भी पढ़ें- मॉडल लुक देखकर रह जाएंगे दंग, ये अफसर किसी एक्ट्रेस से कम नहीं!

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola