How to wake up early: सुबह आंख नहीं खुलती है, अलख पांडे ने बताया जल्दी उठने का आसान तरीका
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Dec 2025 12:21 PM
अलख पांडे ने बताया सुबह उठने का आसान तरीका
How to wake up early By Alakh Pandey: कई स्टूडेंट्स देर रात तक पढ़ लेते हैं, लेकिन सुबह नहीं उठ पाते हैं. लेकिन ऐसा कहा जाता है कि सुबह जल्दी उठने से दिमाग फ्रेश रहता है और याद की गई चीज भी दिमाग में फिट जाती है. ऐसे में अगर आपको भी सुबह उठने के टिप्स चाहिए तो ये खबर आपके काम की है.
How to wake up early By Alakh Pandey: चाहे बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट हों या फिर यूपीएससी, जेईई की, सभी के लिए सुबह उठना बहुत मुश्किल होता है. कई स्टूडेंट्स देर रात तक पढ़ लेते हैं, लेकिन सुबह नहीं उठ पाते हैं. हालांकि, सुबह जल्दी उठने से पढ़ी हुई चीज जल्दी याद हो जाती है. ऐसे में सुबह के टाइम को रिवीजन के लिए बेस्ट माना जाता है. फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के नाम से मशहूर अलख पांडे ने छात्रों को सुबह जल्दी उठने का तरीका बताया है.
रात को समय पर सोना जरूरी
अलख पांडे स्टूडेंट्स को कहा कि सुबह जल्दी उठना तभी संभव है, जब आप रात में समय से सोएं और नींद अच्छी आई हो. ऐसे में रात में लगभग 10 से 10:30 बजे सो जाएं. हमारे शरीर को पूरी नींद चाहिए, कम-से-कम 8 घंटे की. जल्दी उठने के लिए अपने सोने का टाइम सही करना जरूरी है.
मोबाइल से बनाएं दूरी
सुबह जल्दी उठना है तो मोबाइल से दूरी बनानी होगी. रात को देर तक फोन स्क्रॉल करने से दूरी बनानी होगी. रात को देर तक फोन स्क्रॉल करने से नींद प्रभावित होती है. अगर आप रात को मोबाइल फोन से दूरी बना लें, तो दिमाग शांत होगा और नींद गहरी आएगी. इससे सुबह उठना भी आसान लगेगा और शरीर हल्का व फ्रेश महसूस करेगा.
डिनर समय से करें
अलख पांडे पांडे के अनुसार जल्दी उठने के लिए रात का खाना समय पर और हल्का होना चाहिए. बेहतर है कि आप शाम 8 बजे तक डिनर कर लें. देर से या ज्यादा भारी खाना खाने से पाचन धीमा होता है, जिससे नींद भी सही नहीं आती और सुबह उठते समय सुस्ती व आलस महसूस होता है. मसालेदार और तेल वाले खाने से भी बचना चाहिए.
वहीं इसके अलावा आप और भी चीजें कर सकते हैं जैसे कि पानी पीकर सोएं और अलार्म को थोड़ी दूरी पर रखें. इससे जब अलार्म बजेगा तो आप उसे बंद करने के लिए बिस्तर से उठेंगे और आपकी नींद टूट जाएगी. वहीं अगर उठने के बाद भी नींद आती है तो आप थोड़ी एक्सरसाइज करके पढ़ने बैठ सकते हैं.
यह भी पढ़ें- UPSC की तैयारी, प्रेम और छल पर विकास दिव्यकीर्ति का इंटरव्यू, यहां पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










