WBJEE Counselling 2025: 52000 सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 Aug 2025 5:28 PM

विज्ञापन

WBJEE Counselling 2025 Registration (सांकेतिक फोटो)

WBJEE Counselling 2025: पश्चिम बंगाल में इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगई है. वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड (WBJEEB) की तरफ से यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त 2025 को शुरू हो गई है. रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल wbjeeb.nic.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

WBJEE Counselling 2025: पश्चिम बंगाल में इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए WBJEE 2025 काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड (WBJEEB) ने यूजी कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया में स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट, चॉइस-फिलिंग और सीट अलॉटमेंट जैसी कई महत्वपूर्ण स्टेप्स पूरी करनी होती हैं. रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल wbjeeb.nic.in पर जाना होगा.

WBJEE Counselling 2025 Schedule: देखें पूरा काउंसलिंग शेड्यूल

तारीखप्रक्रिया
27 अगस्त 2025सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर अपलोड
28 अगस्त – 1 सितंबर 2025रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट और चॉइस-फिलिंग
1 सितंबर 2025चॉइसेज़ को मॉडिफाई और लॉक करने का आखिरी दिन
3 सितंबर 2025पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
3 – 7 सितंबर 2025पहले राउंड के अलॉटेड छात्रों को सीट एक्सेप्टेंस फीस भरकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना
9 सितंबर 2025दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
9 – 11 सितंबर 2025नए अलॉटेड छात्रों को फीस पेमेंट और रिपोर्टिंग करनी होगी. इस दौरान स्टूडेंट्स विथड्रॉअल का विकल्प चुन सकते हैं

Online Registration & Choice Filling for WBJEE Counselling 2025

चॉइस-फिलिंग करना अनिवार्य

WBJEE काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन wbjeeb.nic.in पर जाकर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्र अपनी व्यक्तिगत जानकारी और रैंक कार्ड की डिटेल्स अपलोड करेंगे. रजिस्ट्रेशन के बाद फीस का भुगतान करना और कोर्स व कॉलेज की पसंद अनुसार चॉइस-फिलिंग करना अनिवार्य है.

पहले राउंड के बाद छात्रों को अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और आवश्यक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा. सीट एक्सेप्टेंस फीस का भुगतान अनिवार्य है. दूसरे राउंड में नए छात्रों को भी वही प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यदि कोई छात्र अपनी सीट छोड़ना चाहता है तो विथड्रॉअल का विकल्प इस दौरान चुना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: OpenAI ने IIT मद्रास से मिलाया हाथ, बांटे जाएंगे 5 लाख फ्री ChatGPT लाइसेंस

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola