ePaper

UP NEET UG 2025: राउंड-1 काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी, मेरिट लिस्ट 30 जुलाई को

Updated at : 29 Jul 2025 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
UP NEET UG 2025

UP NEET UG 2025

UP NEET UG 2025: यूपी NEET UG 2025 की राउंड-1 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी हो गया है. मेरिट लिस्ट 30 जुलाई को आएगी. चॉइस फिलिंग 31 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगी और सीट अलॉटमेंट 5 अगस्त को होगा. एडमिशन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी.

विज्ञापन

UP NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने NEET UG 2025 की पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. अब मेरिट लिस्ट 30 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी, जो राज्य कोटे की MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया को गति देगी.

चॉइस फिलिंग 31 जुलाई से शुरू

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है, डॉक्यूमेंट्स का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करवा लिया है और सुरक्षा शुल्क जमा कर दिया है, वे अब 31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की चॉइस फिलिंग कर सकते हैं.

NEET UG 2025 UP राउंड-1 काउंसलिंग शेड्यूल

कार्यतिथि
मेरिट सूची जारी30 जुलाई 2025
चॉइस फिलिंग (कॉलेज/कोर्स विकल्प भरना)31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 (दोपहर 2 बजे तक)
सीट आवंटन परिणाम घोषित5 अगस्त 2025
आवंटन पत्र डाउनलोड और कॉलेज में प्रवेश6 से 9 अगस्त और 11 से 14 अगस्त 2025

5 अगस्त को होगा सीट अलॉटमेंट

पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 5 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों को सीटें मिलेंगी, वे अपना Allotment Letter डाउनलोड कर सकेंगे और निर्धारित तारीखों पर कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे. प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी:

  • पहला चरण: 6 से 9 अगस्त 2025
  • दूसरा चरण: 11 से 14 अगस्त 2025

संपर्क करें हेल्पलाइन पर

यदि काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए या कोई समस्या है, तो अभ्यर्थी नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, 8189011700

सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर नजर रखें, ताकि कोई भी अपडेट मिस न हो. समय पर चॉइस फिलिंग और डॉक्यूमेंट प्रक्रिया पूरी करें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई रुकावट न हो.

यह भी पढ़ें: क्या Gap Year लेने पर MBBS में Admission होता है? 90% छात्रों को नहीं है जानकारी

यह भी पढ़ें: Neet UG Counselling 2025: झारखंड में MBBS की सीटें कितनी हैं? NEET UG रिजल्ट के बाद इतनी रैंक पर एडमिशन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola