ePaper

Neet UG Counselling 2025: झारखंड में MBBS की सीटें कितनी हैं? NEET UG रिजल्ट के बाद इतनी रैंक पर एडमिशन

Updated at : 21 Jul 2025 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
Neet UG Counselling 2025

Neet UG Counselling 2025

इस लेख में हम जानें कि झारखंड में कितनी MBBS सीटें उपलब्ध हैं और किस रैंक पर एडमिशन मिल सकता है. आइए विस्तार से Neet UG Counselling 2025 के बारे में जानें.

विज्ञापन

Neet UG Counselling 2025: अगर आप NEET UG 2025 के माध्यम से झारखंड में MBBS कोर्स में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सीटों की संख्या और रैंक के आधार पर कटऑफ जानना बेहद जरूरी है. हर साल NEET का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के मन में पहला सवाल होता है कि मेरी रैंक पर झारखंड में MBBS की सीट मिलेगी या नहीं? इस लेख में हम जानेंगे कि झारखंड में कितनी MBBS सीटें उपलब्ध हैं और किस रैंक पर एडमिशन मिल सकता है. आइए विस्तार से Neet UG Counselling 2025 के बारे में जानें.

झारखंड में MBBS सीटों की कुल संख्या (Neet UG Counselling 2025)

JCECEB Official Site और नीट गाइडेंस वेबसाइट के अनुसार, झारखंड में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 800 से अधिक हैं. यहां सरकारी काॅलेजों की लिस्ट इस प्रकार है-

कॉलेज का नामसीटें (अनुमानित)टाइप
रिम्स, रांची (RIMS)180सरकारी
पीएमसीएच, धनबाद100सरकारी
एमजीएम, जमशेदपुर100सरकारी
पलामू मेडिकल कॉलेज100सरकारी
हजारीबाग मेडिकल कॉलेज100सरकारी
दुमका मेडिकल कॉलेज100सरकारी
मधुपुर मेडिकल कॉलेज100सरकारी
रामगढ़ मेडिकल कॉलेज (नया)50सरकारी

नोट- कुल सरकारी सीटें 830 से अधिक हैं. हालांकि सीटों की संख्या में बदलाव हो सकता है. इसके अलावा निजी MBBS कॉलेज की सीटें अलग हैं.

कितनी रैंक पर MBBS में एडमिशन? (Neet UG Counselling 2025)

झारखंड में MBBS एडमिशन की प्रक्रिया JCECEB (Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board) के तहत होती है. यहां 2024 के आधार पर अनुमानित कटऑफ रैंक नीचे दी गई है-

श्रेणीअनुमानित कटऑफ रैंक (AIR)
General (UR)17,000 – 22,000
OBC23,000 – 28,000
SC55,000 – 70,000
ST75,000 – 90,000

नोट: 2025 में सीटों की संख्या बढ़ने या रैंक ट्रेंड बदलने से ये कटऑफ ऊपर-नीचे हो सकती है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल शेड्यूल जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें- Railway Sarkari Naukri 2025: RRB Technician के इतने पदों पर हो रही भर्ती, सैलरी 90,000 तक

यह भी पढ़ें- Success Story: कमजोर इंग्लिश का मजाक पर सफलता से जवाब…GATE, ISRO और IES के बाद UPSC Topper

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola