UP BEd एडमिशन के लिए जल्द भरें फॉर्म, अप्रैल में होगी परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Mar 2026 4:03 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
UP BEd Admission 2026: यूपी के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- bujhansi.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने में होगा.
UP BEd Admission 2026: उत्तर प्रदेश में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है. Bundelkhand University Jhansi की ओर से UP BEd Admission 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. जो उम्मीदवार बीएड में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
जारी शेड्यूल के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं. वहीं लेट फीस के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2026 तय की गई है. इस साल यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.
कब जारी होगा UP BEd JEE एडमिट कार्ड?
UP BEd 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 अप्रैल 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे. परीक्षा होने के बाद 25 मई 2026 को रिजल्ट जारी होने की संभावना है. इसके बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जून 2026 से शुरू होगी.
ऐसे करें UP BEd 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP BEd Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
- इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन या ई-चालान के जरिए जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से चेक करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें.
UP BEd Admission 2026 Application Form
एप्लीकेशन फीस
UP BEd प्रवेश परीक्षा के लिए अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस तय की गई है. General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1650 रुपये है. अगर कोई उम्मीदवार लेट फीस के साथ आवेदन करता है तो General, OBC और EWS के लिए 2000 रुपये और SC, ST के लिए 1000 रुपये फीस देनी होगी. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Bihar ITI एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










