Top 10 Polytechnic College 2025: यूपी के टॉप 10 पॉलिटेक्निक कॉलेज, सीट मिली तो नौकरी पक्की

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Jun 2025 8:10 PM

विज्ञापन

Top 10 Polytechnic College 2025

Top 10 Polytechnic College 2025: यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं वो बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लें. यूपी के टॉप 10 पॉलिटेक्निक कॉलेज के नाम यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Top 10 Polytechnic College 2025: उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट आने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि कौन से कॉलेज सबसे बेहतर हैं. अगर आप भी पॉलिटेक्निक में दाखिला लेने की योजना बना रहे हैं, तो यूपी के टॉप 10 पॉलिटेक्निक कॉलेज की यह सूची आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है.

JEECUP Merit List: पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट

हर साल उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) द्वारा पॉलिटेक्निक कोर्सेज में दाखिले के लिए परीक्षा कराई जाती है. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं.

पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में कॉलेज का चयन मेरिट रैंक और छात्र की पसंद के अनुसार होता है. इसलिए सही कॉलेज का चुनाव करना बहुत जरूरी है ताकि आगे की पढ़ाई और प्लेसमेंट की संभावनाएं मजबूत हो सकें.

Top 10 Polytechnic College 2025: ये हैं टॉप 10 पॉलिटेक्निक कॉलेज

कॉलेज का नामशहर
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज (GPL)लखनऊ
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेजकानपुर
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेजगाजियाबाद
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेजगोरखपुर
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेजबांदा
अनार देवी खंडेलवाल महिला गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेजमथुरा
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेजइलाहाबाद
गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेजलखनऊ
पॉलिटेक्निक कॉलेजमैनपुरी
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेजमेरठ

अच्छे पॉलिटेक्निक कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि वहां न सिर्फ पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होती है, बल्कि इंडस्ट्री से जुड़ाव और प्लेसमेंट के अवसर भी अधिक होते हैं. खासकर गवर्नमेंट कॉलेजों में फीस कम होती है और सुविधाएं भी होती है. एडमिशन से पहले कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी, लैब और प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

Admission Alert 2025 : डीयू से फॉरेन लैंग्वेज में करें सर्टिफिकेट कोर्स

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola