ePaper

इग्नू में पढ़ने वालों के लिए एक और मौका! 15 मार्च तक बढ़ गई लास्ट डेट 

Updated at : 02 Mar 2026 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
IGNOU Last Date

IGNOU Last Date: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

IGNOU Last Date: इग्नू अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कई सारे कोर्स ऑफर करता है. इग्नू में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वालों के लिए काम की खबर है. इग्नू ने अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है.

विज्ञापन

IGNOU Last Date: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 28 फरवरी तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 मार्च 2026 कर दिया गया है. ये एक्सटेंशन सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए है. सर्टिफिकेट और सेमेस्टर बेस्ड कोर्स पर ये एक्सटेंशन लागू नहीं होगा.

जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन शुल्क जमा कर प्रक्रिया पूरी कर लें.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 28 फरवरी थी. वहीं अब अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है, जिसके मुताबिक 15 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

इग्नू के विभिन्न कोर्स

IGNOU विभिन्न कोर्स ऑफर करता है-

अंडर ग्रेजुएट स्तर पर उपलब्ध कोर्स-

बीए (BA), बीबीए (BBA), बीकॉम (BCom), बीसीए (BCA), बीएससी (BSc), बीएसडब्ल्यू (BSW)

पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर उपलब्ध कोर्स

एमबीए (MBA), विभिन्न विशेषज्ञताओं में एमए (MA), एमसीए (MCA) और एमकॉम (MCom).

आवेदन के लिए जरूरी डिटेल्स

  • फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे-
  • पासपोर्ट साइज फोटो (100 KB से कम)
  • साइन (100 KB से कम)
  • एजुकेशनल सर्टिफिकेट (200 KB से कम)
  • एक्सपीरियंस लेटर, यदि लागू हो (200 KB से कम)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC), यदि लागू हो (200 KB से कम)

इग्नू के लिए कैसे करें?

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
स्टेप 4: रजिस्टर्ड यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगइन करें.
स्टेप 5: आवेदन फॉर्म भरें.
स्टेप 6: जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें.
स्टेप 7: फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- MBA करने का है सपना! भारत के इन टॉप कॉलेज से करें मैनेजमेंट की पढ़ाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola