Sainik School में लेना है एडमिशन? आज ही करें अप्लाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Nov 2025 9:51 AM
सैनिक स्कूल (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
Sainik School Registration Last Date: आज यानी कि 9 नवंबर 2025 को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है. ऐसे छात्र जो क्लास 6 और क्लास 9 में सैनिक स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द अप्लाई करें.
Sainik School Registration Last Date: अगर आप भी सैनिक स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. आज यानी कि 9 नवंबर 2025 को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है. ऐसे छात्र जो क्लास 6 और क्लास 9 में सैनिक स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द अप्लाई करें.
AISSEE Exam Date: कब होगी परीक्षा?
परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को होगा. सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा OMR शीट पर पेन और पेपर मोड में होगी. परीक्षा 190 शहरों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी.
Sainik School Admission Important Dates: देखें अन्य जरूरी तारीख
सैनिक स्कूल के एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 नवंबर 2025 है. एआईएसएसईई परीक्षा के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 10 नवंबर 2025 है. 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच फॉर्म में ऑनलाइन करेक्शन होगा.
Sainik School Age Limit: क्या है आयु सीमा?
कक्षा 6 के लिए आयु सीमा 1 मार्च 2026 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए. कक्षा 9वीं के लिए नामांकन के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 मार्च 2026 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
Sainik School Admission Fees: आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए व एससी और एसटी वर्ग के लिए 700 रुपये का शुल्क है.
यह भी पढ़ें- गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










