गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Nov 2025 7:58 PM
Gujarat Board Exam 2026 Date Sheet (सांकेतिक फोटो)
Gujarat Board Exam 2026 Date Sheet: गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. गुरजार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं और 12वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक होगी. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं.
Gujarat Board Exam 2026 Date Sheet: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आखिरकार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है. लंबे इंतजार के बाद छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है क्योंकि अब वे अपने एग्जाम की तैयारी प्लान के साथ शुरू कर सकते हैं. इस बार बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी. छात्र गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
Gujarat Board के अनुसार, कक्षा 10वीं (SSC) और कक्षा 12वीं (HSC) की परीक्षाएं फरवरी के आखिरी हफ्ते से मार्च के मध्य तक चलेंगी. 10वीं की परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षा (साइंस और जनरल स्ट्रीम) दोपहर की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. सभी एग्जाम राज्यभर के केंद्रों पर एक ही समय पर होंगे.
Gujarat Board Exam 2026 Date Sheet: कैसे करें चेक?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
- होमपेज पर “Board Examination 2026 Time Table” का लिंक खोजें.
- उस लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपको कक्षा 10 और 12 की अलग-अलग डेटशीट PDF फॉर्मेट में दिखेगी.
- अपनी कक्षा की डेटशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें.
Gujarat Board Exam 2026 Date Sheet Check Here
इन बातों का रखें ध्यान
Gujarat Board ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को समय पर डेटशीट की जानकारी दें और परीक्षा के दौरान सभी जरूरी नियमों का पालन सुनिश्चित करें. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड समय से प्राप्त कर लें और परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचे.
साथ ही, बोर्ड ने कहा है कि किसी भी विषय की तारीख में बदलाव होने पर जानकारी केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, पहले दिन हिंदी का पेपर, देखें पूरा टाइम टेबल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










