मेडिकल छात्रों के लिए Good News! अब सिर्फ 2 साल देनी होगी सेवा

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Oct 2025 10:02 AM

विज्ञापन

नीट पीजी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

NEET PG Big Update: बिहार सरकार ने पीजी/ डिप्लोमा मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए सरकारी अस्पताल में सेवा देने की अवधि घटाकर 2 वर्ष कर दी. इससे पहले यह 3 साल था. पीजी मेडिकल के छात्रों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है. आइए, जानते हैं बिहार में पीजी मेडिकल की कितनी सीटों पर दाखिला होता है.

विज्ञापन

NEET PG Big Update: अगर आप मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार ने पीजी मेडिकल छात्रों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. बिहार सरकार ने पीजी/ डिप्लोमा मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए सरकारी अस्पताल में सेवा देने की अवधि घटाकर 2 वर्ष कर दी. इससे पहले यह 3 साल था. सरकार के इस फैसले से मेडिकल के पीजी छात्रों को बड़ी राहत मिली है. हालांकि, सेवा अब भी अनिवार्य है और इसे पूरा नहीं करने पर छात्रों को भुगतान करना होगा.  

Bihar Medical College: बिहार मेडिकल कॉलेज में पीजी के लिए कितनी सीटें हैं?

बिहार में 2025 NEET PG काउंसलिंग के अनुसार, MBBS के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लगभग 703 और निजी मेडिकल कॉलेजों में 280+ सीटें हैं. 

  • सरकारी सीटें: लगभग 703
  • निजी सीटें: 280 से अधिक

Bihar Medical College: बिहार के कुछ प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज 

  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना
  • अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
  • गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया
  • पटना मेडिकल कॉलेज
  • बिहार विश्वविद्यालय मेडिकल कॉलेज
  • गया मेडिकल कॉलेज

NEET PG Admission: कैसे मिलता है नीट पीजी में दाखिला?

मेडिकल के क्षेत्र में छात्र ग्रेजुएशन करने के बाद, पोस्ट ग्रेजुएशन करते हैं. इसके लिए उन्हें NEET PG परीक्षा पास करनी होती है. यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन हर साल किया जाता है. नीट पीजी परीक्षा का आयोजन NBE द्वारा किया जाता है. NBE यानी कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड जो भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन है. NEET PG परीक्षा के जरिए MD, MS, और PG डिप्लोमा जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है. 

यह भी पढ़ें- MBBS में चाहिए एडमिशन? UP NEET UG राउंड-3 काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी, यहां देखें Details

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन