MP MBBS Admission 2025: कम मेडिकल सीट्स के कारण छात्र परेशान, आज जारी होगी मेरिट लिस्ट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Jul 2025 1:11 PM
MP MBBS Admission 2025
MP MBBS Admission 2025: मध्य प्रदेश में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है. आज राज्य मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. वहीं 6 अगस्त को अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस बार मध्य प्रदेश में मेडिकल की सीट्स कम होने से छात्रों के लिए बड़ी परेशानी हो सकती है.
MP MBBS Admission 2025: केंद्र और स्टेट लेवल कोटे के तहत विभिन्न जगहों पर नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बिहार में आज से ही नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई है. वहीं मध्य प्रदेश के एमबीबीएसी और बीडीएस कोर्स के लिए आवेदन का दौर खत्म हो चुका है. आज यानी कि 30 जुलाई 2025 को काउंसलिंग का मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा. मेडिकल कॉलेज में दाखिला के प्रक्रिया के बीच एक चिंताजनक बात ये है कि इस बार मेडिकल सीट्स में गिरावट दर्ज की गई है.
Medical Seats in 2025: 300 सीटें कम हैं
दरअसल, डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन का. डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन के अनुसार, इस वर्ष नीट यूजी एडमिशन के लिए 4775 सीटों को कंफर्म किया गया है. पिछले वर्ष सीटों की संख्या 5075 थी. ऐसे में इस साल करीब 300 सीटें कम हैं. दो प्राइवेट कॉलेज में मेडिकल सीट्स की कमी देखी गई है. वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाई नहीं गई हैं.
MP MBBS Admission 2025: कब तक आएगा रिजल्ट?
मध्य प्रदेश में मेडिकल (Madhya Pradesh Medical College) और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है. मध्य प्रदेश में आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू की गई थी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस काउंसलिंग से संबंधित डिटेल हासिल करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं. वहीं अलॉटमेंट रिजल्ट 6 अगस्त को जारी किया जाएगा.
Madhya Pradesh MBBS Seats: 2575 एमबीबीएस सीटों पर मिलेगा दाखिला
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस काउंसलिंग के जरिए मध्य प्रदेश के 29 मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया जाएगा. इनमें 17 सरकारी और 12 प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कुल 2575 एमबीबीएस सीटें हैं और प्राइवेट में सीटों की संख्या 2200 है. एमपी के स्टूडेंट्स के लिए 3596 सीटें रिजर्व रखी गई हैं और बाकी के सीटों पर ऑल इंडिया कोटे से दाखिला मिलेगा.
यह भी पढ़ें- 2582 MBBS सीट्स पर एडमिशन शुरू, जल्दी करें, हाथ से निकल न जाए मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










