छोटी सी Skills और लाखों की फीस, ये हैं भारत के 5 सबसे महंगे होटल मैनेजमेंट कॉलेज
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Oct 2025 3:17 PM
भारत के 5 महंगे होटल मैनेजमेंट कॉलेज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Most Expensive Hotel Management College: होटल मैनेजमेंट का कोर्स होटल मैनेजमेंट. यह कोर्स जितना ही अच्छा है, उतनी ही ज्यादा इसकी फीस है. वहीं कुछ कॉलेज तो ऐसे हैं, जिनकी फीस आपके होश उड़ा देगी. आइए, जानते हैं भारत के 5 सबसे महंगे मैनेजमेंट कॉलेज की फीस.
Most Expensive Hotel Management College: आज के इस दौर में युवा ट्रेडिशनल कोर्स करने के बदले कई तरह के कोर्स कर रहे हैं, जिससे उन्हें कोर्स पूरा होने के तुरंत बाद नौकरी मिल जाती है. ऐसा ही एक कोर्स है, होटल मैनेजमेंट. यह कोर्स जितना ही अच्छा है, उतनी ही ज्यादा इसकी फीस. वहीं कुछ कॉलेज तो ऐसे हैं, जिनकी फीस आपके होश उड़ा देगी.
WGSHA मणिपाल
वेल्थ ग्रुप ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन (WGSHA) मणिपाल देश का फेमस प्राइवेट संस्थान है. यहां होटल मैनेजमेंट से जुड़ी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कराए जाते हैं. इस कॉलेज में एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है. इस कॉलेज की पहचान ही है यहां की एडवांस ट्रेनिंग और यहां के एक्सपर्ट फैकल्टी. इस संस्थान से डिग्री हासिल करने के बाद युवा देश विदेश के बड़े-बड़े होटल चेन के साथ काम करते हैं. यहां के चार साल की फीस लगभग 16 लाख रुपये है.
आईएचएम चेन्नई (IHM Chennai)
आईएचएम चेन्नई की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी. यह भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार के सहयोग से चलती है. यहां “बैचलर ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन” कोर्स की पहली साल की फीस लगभग 1.34 लाख रुपये है. यह कॉलेज छात्रों को होटल इंडस्ट्री के हर पहलू जैसे कि फ्रंट ऑफिस, फूड प्रोडक्शन और हाउसकीपिंग आदि की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देता है.
DY Patil University स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म स्टडीज, मुंबई
यह कॉलेज छात्रों को एडवांस होटल मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग देता है. यहां से डिग्री हासिल करने के बाद युवा होटल चैन, ट्रैवल कंपनी आदि में काम करते हैं. यहां की फीस भी काफी ज्यादा है. यहां होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी के कई कोर्स कराए जाते हैं. सभी की फीस अलग-अलग है. आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, केवल हाउसकीपिंग में सर्टिफिकेट कोर्स की वार्षिक फीस 50,000 रुपये है. वहीं बेकरी और पेस्ट्री में सर्टिफिकेट कोर्स की वार्षिक फीस 75,000 रुपये है. वहीं Hospitality में डिप्लोमा कोर्स की वार्षिक फीस 1,75,000 रुपये है.
आईएचएम पूसा, दिल्ली (IHM Pusa, Delhi)
दिल्ली स्थित आईएचएम पूसा भारत का सबसे फेमस होटल मैनजमेंट कॉलेज (Famous Hotel Management) माना जाता है. इसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड (IHM Pusa Delhi Placement Record) शानदार है और यहां पढ़े रहे छात्र बड़े-बड़े होटल में काम करते हैं. प्लेसमेंट की बात करें तो साल 2023 में इस संस्थान ने 94.18 प्रतिशत के रेट से प्लेसमेंट दिया. सबसे ज्यादा 9 लाख प्रति साल का पैकेज दिया गया. यहां के अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स की कुल फीस लगभग 79,200 से 4.93 लाख रुपये के बीच होती है.
भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म स्टडीज, मुंबई
यह संस्थान अपने पढ़ाने के स्टाइल और मार्केट के डिमांड के अनुसार प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है. यहां से पास हुए छात्र न सिर्फ होटल मैनेजमेंट बल्कि एयरलाइन और क्रूज सेक्टर में भी अच्छी सैलरी वाली जॉब करते हैं. यहां की एक साल की फीस एक लाख से ज्यादा है.
Hotel Management Course: होटल मैनेजमेंट कोर्स में क्या सीखाते हैं?
इस कोर्स में होटल या हॉस्पिटैलिटी सर्विस आदि के बारे में सीखाया जाता है. साथ ही इस कोर्स में सेल्स एवं मार्केटिंग, फूड, अकाउंटिंग, किचन स्किल्स, हाउस कीपिंग आदि के बारे में सीखाया जाता है.
Hotel Management Course Admission: कैसे मिलता है एडमिशन?
अगर आप होटल मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं, तो NCHM JEE परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा के जरिए देश के टॉप होटल मैनेजमेंट कॉलेजों में BSc (Hospitality and Hotel Administration) यानी B.Sc HHA कोर्स में एडमिशन मिलता है. यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. इसका आयोजन NTA द्वारा किया जाता है.
यह भी पढ़ें- MBBS के 5 सबसे महंगे कॉलेज, फीस देने में बिक जाता है खेत खलिहान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










