MHT CET Counselling 2025: महाराष्ट्र सीईटी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 8 जुलाई तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन
MHT CET Counselling 2025

MHT CET Counselling 2025

MHT CET Counselling 2025: महाराष्ट्र सीईटी काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 जुलाई है. छात्र mahacet.org पर आवेदन कर सकते हैं. मेरिट लिस्ट 12 जुलाई को जारी होगी और अंतिम सूची 17 जुलाई को आएगी.

विज्ञापन

MHT CET Counselling 2025: महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State CET Cell) ने MHT CET काउंसलिंग 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस प्रक्रिया के तहत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा.

पंजीकरण प्रक्रिया mahacet.org वेबसाइट पर चल रही है और 8 जुलाई 2025 तक आवेदन किया जा सकता है. इसके बाद आने वाले आवेदनों पर केवल गैर-CAP (Centralized Admission Process) सीटों के लिए ही विचार किया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस काउंसलिंग में महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रवासी छात्र और अन्य राज्य के पात्र उम्मीदवार भाग ले सकते हैं. आवेदन के लिए छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिनका सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा.

पात्रता मानदंड क्या है?

उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं और 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स के साथ रसायन, बायोटेक, कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित विषय में पढ़ाई की हो. उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए.

आ��ेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य वर्ग (महाराष्ट्र, ओएमएस, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख): 1000 रुपए
  • आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS, आदि – महाराष्ट्र राज्य के लिए): 800 रुपए
  • दिव्यांग, अनाथ व ट्रांसजेंडर उम्मीदवार: निःशुल्क

मेरिट लिस्ट और सुधार प्रक्रिया

  • अनंतिम मेरिट सूची 12 जुलाई को जारी की जाएगी.
  • अगर किसी छात्र को सूची में गलती लगती है, तो वह 13 से 15 जुलाई के बीच शिकायत दर्ज कर सकता है.
  • अंतिम मेरिट सूची 17 जुलाई को घोषित की जाएगी.

काउंसलिंग के हर चरण से संबंधित सभी अपडेट mahacet.org और fe2025.mahacet.org वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे. छात्र समय पर लॉगिन कर अपनी स्थिति जरूर जांचते रहें.

Also Read: Most Dangerous Job 2025: ऑफिस न बाॅस का झंझट! लाखों में Salary, फिर भी लोग नहीं करना चाहते ये काम

Also Read: JNU ने विदेशी छात्रों की फीस में की भारी कटौती, 80% तक कम हुआ ट्यूशन फीस

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola