JNV Admission: कक्षा 9वीं और 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी! अब इस डेट तक करें Apply
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Oct 2025 3:40 PM
JNV Admission
JNV Admission Last Date: जेएनवीएसटी 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ गई है. अब छात्रों के पास एक और मौका है. इससे पहले लास्ट डेट 21 अक्टूबर थी. इसी के साथ सुधार विंडो (Correction Window) भी 24 से 26 अक्टूबर तक खुली रहेगी.
JNV Admission Last Date: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आज जेएनवीएसटी 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 23 अक्टूबर 2025 कर दी है. इससे पहले लास्ट डेट 21 अक्टूबर थी. ऐसे में छात्रों के पास एक और मौका है. बता दें, ये दूसरी बार है जब लास्ट डेट बढ़ाई गई है. वहीं सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 26 अक्टूबर तक का समय है.
JNV Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय ने दी जानकारी
जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए लास्ट डेट बढ़ाए जाने को लेकर NVS की ओर से एक नोटिस जारी कर सूचित किया गया. इस नोटिस में कहा गया कि कक्षा IX और XI LEST 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है. वहीं सुधार विंडो 24 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी.
इन डिटेल्स में कर सकते हैं बदलाव
- क्षेत्र
- लिंग
- श्रेणी
- परीक्षा माध्यम
- विकलांगता
JNV Admission Last Date: कैसे करें आवेदन?
- NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर उपलब्ध JNVST 2026 for Class 9 and Class 11 पर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन डिटेल डालना होगा.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, आवेदन पत्र भरें.
- शुल्क का भुगतान करें.
- सबमिट पर क्लिक करें और भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें- IOCL JE Admit Card: ऑयल इंडिया में जूनियर भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










