IIT से करनी है पढ़ाई, लेकिन जेब में नहीं हैं पैसे, जानिए इस Scholarship के बारे में

IIT रुड़की (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
IIT Roorkee Scholarship: अगर आप IIT Roorkee में एडमिशन लेकर इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहते हैं, तो JEE Advanced में टॉप 250 में जगह बनाना जरूरी है.
IIT Roorkee Scholarship: बहुत से स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वे IIT से पढ़ाई करें. लेकिन ज्यादा फीस के और आर्थिक तंगी के कारण, कई लोग ये सपना पूरा नहीं कर पाते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) स्कॉलरशिप ऑफर करता है. अगर आप भी IIT Roorkee में एडमिशन पाने का सपना देख रहे हैं तो आइए जानते हैं इस स्कॉलरशिप के बारे में.
किन कोर्सेज के स्टूडेंट्स को मिलती है ये स्कॉलरशिप?
IIT Roorkee स्टूडेंट्स को James Thomason (JT) Scholarship ऑफर करता है. लेकिन इसके लिए स्टूडेंट्स का JEE Advanced में शानदार प्रदर्शन करना जरूरी है. यह स्कॉलरशिप IIT Roorkee में दाखिला लेने वाले कई प्रमुख कोर्सेज के छात्रों को दी जाती है. इनमें BTech, BArch, Integrated Dual Degree (IDD), Integrated Master of Technology (IMT), Integrated Master of Science (IMS) और BS-MS जैसे प्रोग्राम शामिल हैं. साफ है कि इस स्कॉलरशिप का लाभ इंजीनियरिंग और साइंस के लगभग सभी प्रमुख अंडरग्रेजुएट और इंटीग्रेटेड कोर्सेज के टॉप स्टूडेंट्स इसका लाभ उठा सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई?
इस स्कॉलरशिप का लाभ पाने के लिए छात्रों को JEE Advanced में टॉप रैंक हासिल करनी होती है. साथ ही फिक्स क्राइटेरिया को पूरा करना पड़ता है. जिन उम्मीदवारों की All India Rank (AIR) 250 तक होती है, वे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र माने जाते हैं. यानी केवल देश के टॉप परफॉर्मर्स को ही यह अवसर मिलता है.
- यह स्कॉलरशिप IIT Roorkee के छात्रों को दी जाती है
- उम्मीदवार को JEE Advanced में शामिल होना जरूरी है
- स्कॉलरशिप पाने के लिए टॉप रैंक हासिल करना अनिवार्य है
- जिन छात्रों की All India Rank (AIR) 250 तक होती है, वही पात्र माने जाते हैं
- उम्मीदवार को यूनिवर्सिटी द्वारा तय किए गए अन्य फिक्स क्राइटेरिया भी पूरे करने होते हैं
- यह स्कॉलरशिप केवल देश के टॉप परफॉर्मर्स के लिए होती है
- चयन पूरी तरह मेरिट (रैंक) के आधार पर किया जाता है
क्या मिलता है फायदा?
James Thomason Scholarship के तहत छात्रों को फीस की मदद दी जाती है. इससे स्टूडेंट्स को फीस का प्रेशर कम लगता है. आमतौर पर यह सहायता पूरे कोर्स की अवधि तक जारी रहती है. लेकिन इसके लिए स्टूडेंट्स को पूरे कोर्स में अपना अकैडमिक परफॉर्मेंस अच्छा करना जरूरी है.
IIT Roorkee की यह स्कॉलरशिप इसलिए भी खास मानी जाती है क्योंकि यह सीधे तौर पर टैलेंट और मेहनत को पहचान देती है. टॉप रैंक लाने वाले छात्रों को सम्मान और सपोर्ट दोनों मिलता है, जिससे वे बिना आर्थिक चिंता के अपनी पढ़ाई पर फोकस कर सकें.
यह भी पढ़ें- Google-Microsoft में 52 लाख का पैकेज, BTech स्टूडेंट्स को मिला तगड़ा प्लेसमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










