KVS परिवार में जुड़े 3 नए मेंबर, इन 3 शहरों में खुले केंद्रीय विद्यालय

Updated:
विज्ञापन

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

New Kendriya Vidyalaya: केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी KVS ने एक बड़ी और खुशखबरी वाली अनाउंसमेंट की है. देश के 3 और शहरों में नए केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहे हैं. यानी अब वहां के बच्चों को भी क्वालिटी एजुकेशन के लिए दूर-दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

New Kendriya Vidyalaya: केंद्रीय विद्यालयों की लिस्ट में कुछ नए नाम और जुड़ गए हैं. KVS ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 3 नए केंद्रीय विद्यालय अब KVS फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं. आइए जानते हैं 3 नए केवीएस कहां-कहां खुले हैं.

विज्ञापन

कहां-कहां खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय?

  • KV मुलुगु, तेलंगाना
  • KV संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश
  • KV पिल्लैयारपट्टी, तमिलनाडु

शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाले केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने अपने नेटवर्क में तीन नए स्कूलों को शामिल किया है. अब KVS की कुल संख्या 1365 हो गई है. नए जुड़े स्कूलों में तेलंगाना का KV मुलुगु, उत्तर प्रदेश का KV संत कबीर नगर और तमिलनाडु का KV पिल्लैयारपट्टी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन का आज आखिरी मौका, सिर्फ 25 प्रतिशत शहरी बच्चों को मिलेगी एंट्री

KVS ने अपने ऑफिशियल कैंपेन KVS@1365 के तहत सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि ये विस्तार "Opening doors to knowledge, opportunity, and aspiration" के मकसद से किया जा रहा है.

KVS का ये कदम इतना खास क्यों है

केंद्रीय विद्यालय का नाम आते ही जेहन में सबसे पहले आता है क्वालिटी एजुकेशन, कम फीस और डिसिप्लिन. यही वजह है कि हर पेरेंट चाहता है कि उनके बच्चे का एडमिशन KV में हो जाए.

केंद्रीय विद्यालयों में CBSE पैटर्न से पढ़ाई होती है. फीस स्ट्रक्चर बाकी प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले काफी किफायती है. टीचर्स की क्वालिटी और स्कूल का माहौल दोनों टॉप क्लास माने जाते हैं. सरकारी और डिफेंस कर्मचारियों के बच्चों को खासतौर पर प्रायोरिटी मिलती है.

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक कुल 77 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जा चुके हैं, जो NEP 2020 के तहत एजुकेशन एक्सेस बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे इन तीनों राज्यों के स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा. ज्यादा जानकारी के लिए kvsangathan.nic.in वेबसाइट के अलावा KVS के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी अपडेट दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नवादा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के लिए नामांकन शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola