नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन का आज आखिरी मौका, सिर्फ 25 प्रतिशत शहरी बच्चों को मिलेगी एंट्री

स्कूल स्टूडेंट्स (AI Generated Image)
JNV Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट है. प्रवेश परीक्षा में चुने गए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा. नवोदय विद्यालयों में आरक्षण के तहत कम से कम 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि अधिकतम 25% सीटें शहरी क्षेत्र के छात्रों के लिए.
JNV Admission 2026: अगर आपको भी अपने बच्चे का एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में क्लास 6 में कराना है तो जल्दी करें. एडमिशन के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट है. JNV में एडमिशन पाने का आज आखिरी मौका है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने इस संबंध में नोटिस जारी कर सूचना दी है.
JNV Admission 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
- छात्र 2026-27 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहा हो.
- आयु और अन्य पात्रता शर्तें NVS के प्रॉस्पेक्टस के अनुसार पूरी होनी चाहिए.
- छात्र उसी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है, जहां वह पात्रता नियमों के अनुरूप पढ़ाई या निवास करता हो.

कब होगी परीक्षा?
JNVST 2027 के लिए कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इस प्रवेश परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता है. परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी और इसमें 80 सवाल पूछे जाएंगे, जो कुल 100 मार्क्स के होंगे. JNV के एंट्रेंस एग्जाम में कुल तीन सेक्शन आएंगे, जिसमें -
- Mental Ability Test - 40 प्रश्न (50 मार्क्स)
- Arithmetic Test- 20 प्रश्न (25 मार्क्स)
- Language Test - 20 प्रश्न (25 मार्क्स)
परीक्षा पास करने के बाद का नियम
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 में एडमिशन Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) के माध्यम से होता है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन था. पात्र अभ्यर्थियों को पहले प्रवेश परीक्षा देनी होती है, जिसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है. चुने गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा.
75 प्रतिशत सीट ग्रामीण छात्रों के लिए रिजर्व
नवोदय विद्यालयों में आरक्षण के तहत कम से कम 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि अधिकतम 25% सीटें शहरी क्षेत्र के छात्रों के लिए हैं. इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण दिया जाता है. कम से कम एक-तिहाई (33%) सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं तथा दिव्यांग (PwBD) छात्रों के लिए 3% आरक्षण का भी प्रावधान है.
क्यों खास है नवोदय विद्यालय?
JNV भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाले पूरी तरह रेशिडेंशियल (होस्टल) और को-एड शिक्षा वाला केंद्रीय विद्यालय हैं. यहां स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन दी जाती है. क्लास 6 में एडमिशन लेने के लिए क्लास 5वीं में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- RRB Group D Last Minute Tips: परीक्षा से पहले ऐसे करें तैयारी, अंतिम दिनों की यह स्ट्रैटेजी दिला सकती है सफलता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










