IIIT रांची के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कोर्स रिसर्च और प्लेसमेंट पर हुई चर्चा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Sep 2025 7:18 AM

विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन के साथ IIIT Ranchi के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव

IIIT Ranchi: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT रांची) के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने संस्थान की गतिविधियों, योजनाओं और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की.

विज्ञापन

IIIT Ranchi: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT रांची) के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को संस्थान की शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों, प्रमुख पहल और प्रगतिशील योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आईआईआईटी रांची राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है और आने वाले समय में देश और समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा. सीएम हेमंत सोरेन ने आईआईआईटी रांची के कार्यों की सराहना की और इसके समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

IIIT Ranchi की स्थापना

आईआईआईटी रांची (IIIT Ranchi) की स्थापना वर्ष 2016 में संसद के एक अधिनियम के तहत हुई थी. यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, झारखंड सरकार और उद्योग साझेदार- सीसीएल, टीटीएल और टीसीएस- का संयुक्त उपक्रम है.

फिलहाल संस्थान का संचालन अस्थायी परिसर एआरटीटीसी, बीएसएनएल, रांची से हो रहा है. छात्रावास और आवासीय सुविधाएं बीएसएनएल कैंपस और खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध हैं. कांके प्रखंड के संगा गांव में स्थायी परिसर का निर्माण अंतिम चरण में है.

कौन-कौन से कोर्स चलते हैं

बीटेक में हर साल 320 सीटें होती हैं. एडमिशन जेईई मेन और जोसा काउंसलिंग के जरिए होता है. आईआईआईटी रांची में बीटेक के पांच ब्रांच (BTech Branch) हैं-

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस (स्पेशलाइजेशन: एआई और डेटा साइंस)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (स्पेशलाइजेशन: आईओटी और एम्बेडेड सिस्टम्स)
  • मैथ्स एंड कंप्यूटिंग

MTech, पीएचडी और हाइब्रिड कोर्स

बीटेक के अलावा यहां एमटेक (एआई और डेटा साइंस, आईओटी और एम्बेडेड सिस्टम्स) और पीएचडी भी कराई जाती है. ये फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों तरह से उपलब्ध हैं. आईआईटी पटना की मदद से एमटेक, एमबीए और एमसीए कोर्स हाइब्रिड मोड में भी चलते हैं. इसका फायदा देशभर के स्टूडेंट्स और कामकाजी लोगों को मिल रहा है.

सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान प्रो राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार बेहतर हो रहा है. बड़ी संख्या में छात्र प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित हो रहे हैं, जिससे संस्थान की साख और मजबूत हुई है.

यह भी पढ़ें: बीटेक CS या डेटा साइंस में बेस्ट कौन, जानें Job Market का गेमचेंजर ब्रांच

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola