ePaper

IIIT Ranchi में 2025 के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू, इस दिन तक करें Apply

Updated at : 22 Aug 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
IIIT Ranchi में एडमिशन प्रोसेस शुरू

IIIT Ranchi में एडमिशन प्रोसेस शुरू

IIIT Ranchi: IIIT रांची ने 2025 के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. जो कैंडिडेट्स एडमिशन लेना चाहते हैं तो वह आवेदन कर सकते हैं. यहां आप IIIT Ranchi में एडमिशन के बारे में डिटेल देखें और एडमिशन के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र आवेदन की पूरी प्रक्रिया और अंतिम तिथि देख सकते हैं.

विज्ञापन

IIIT Ranchi: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलाॅजी (IIIT) रांची ने एकेडमिक सेशन 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. यह प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त 2025 तक चलेगी. देश के प्रमुख आईआईआईटी में शामिल रांची संस्थान अपनी एक्सिलेंस एजुकेशन, इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स और छात्र जीवन की बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाना जाता है. अगर आप भी इस संस्थान में एडमिशन के लिए देख रहे हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें.

IIIT Ranchi: छात्रावास और सुविधाएं

IIIT रांची का खेलेगांव परिसर छात्रों को सुरक्षित और आरामदायक माहौल देता है. यहां डबल शेयरिंग रूम, हाई-स्पीड वाई-फाई, 24×7 सुरक्षा, मेडिकल सुविधाएं और आपातकालीन बिजली बैकअप की सुविधा उपलब्ध है. छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष 1 लाख का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाता है. मेस में पौष्टिक भोजन, टीवी, मासिक ग्रैंड डिनर और इनडोर गेम्स जैसी सुविधाएं छात्र जीवन को संतुलित और बनाती हैं.

इसे भी पढ़ें- Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में AEDO के 935 पदों पर वैकेंसी, Apply करने का आसान तरीका यहां देखें

IIIT Ranchi: एकेडमिक पहल

IIIT रांची नई शिक्षा नीति (NEP) आधारित फ्लेक्सिबिल और बहु-विषयक शिक्षा संरचना (multidisciplinary education structure) देता है. यहां के कोर्स इंडस्ट्री ओरिएंटेड हैं और हर साल छात्रों को अनिवार्य रूप से प्रोजेक्ट्स पर काम करना होता है. रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए लैब भी हैं. साथ ही, मल्टीपल एंट्री और एग्जिट विकल्प छात्रों को अतिरिक्त सुविधा देते हैं.

IIIT Ranchi: एडमिशन और क्लाॅसेज

संस्थान की प्रवेश प्रक्रिया में अब तक 227 छात्रों ने नामांकन कराया है और एडमिशन प्रक्रिया जारी है. पूरी प्रक्रिया IIIT रांची के यूजी एडमिशन कोऑर्डिनेटर डॉ. शशिकांत शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक हो रही है. नए सत्र की कक्षाएं 26 अगस्त 2025 से शुरू होंगी. निदेशक प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव ने सभी नवागंतुकों (Newcomers) का स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें- SSC Stenographer Answer Key 2025 OUT: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C, D आंसर-की जारी, 25 अगस्त तक ऑब्जेक्शन

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola