IGNOU के छात्रों के लिए खुशखबरी! दिसंबर की परीक्षा के लिए अब इस डेट तक कर सकते हैं Apply

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Oct 2025 1:20 PM

विज्ञापन

IGNOU TEE परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

IGNOU December TEE Exam Registration: IGNOU ने एक बार फिर टर्म एंड परीक्षा के लिए Apply करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. दिसंबर टर्म एंड परीक्षा और ODL कोर्सेज के लिए अब 26 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. इससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

IGNOU December TEE Exam Registration: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने एक बार फिर दिसंबर टर्म एंड परीक्षा और ODL कोर्सेज के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. इससे इग्नू में पढ़ने वाले कैंडिडेट्स को काफी राहत मिली है. अब सभी कैंडिडेट्स, अब 26 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2025 थी. 

इग्नू ने ODL और ऑनलाइन कोर्स के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब बिना लेट फीस के सभी कैंडिडेट्स 26 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं. 

IGNOU December TEE Exam Registration: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं. 
  • यहां अपना यूजर नाम पासवर्ड डालकर सबमिट करें. 
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर फॉर्म भरें. 
  • परीक्षा के लिए फीस जमा करें. 
  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

IGNOU December TEE Exam Application Fees: आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें 

इग्नू के किसी भी कोर्स के लिए अप्लाई करने के लिए फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. इसके लिए सभी कैंडिडेट्स को पहले लॉगिन करना होगा और उसके बाद फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क (Application Fees) जमा करें. परीक्षा देने के लिए हर पेपर के लिए 200 रुपये जमा करने होंगे. 

IGNOU December TEE Exam Eligibility: परीक्षा के लिए योग्यता 

इग्नू की इस टर्म एंड परीक्षा केवल वो ही कैंडिडेट्स दे सकते हैं, जिन्होंने IGNOU के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. इसके साथ ही उन्हें नीचे दी गई योग्यता को पूरा करना होगा- 

  • कोर्स की वैलिडिटी हो (कोर्स का समय नहीं खत्म हुआ हो) 
  • स्टूडेंट्स ने उस साल या सेमेस्टर के कोर्स के लिए फीस जमा की हो. 
  • परीक्षा से पहले असाइनमेंट जमा किया हो. 

यह भी पढ़ें- SSC CGL Tier 1 Answer Key: 19 नहीं अब इस डेट तक दर्ज कर सकते हैं आंसर की पर आपत्ति

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola