SSC CGL Tier 1 Answer Key: 19 नहीं अब इस डेट तक दर्ज कर सकते हैं आंसर की पर आपत्ति
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Oct 2025 7:47 AM
SSC CGL आंसर की (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
SSC CGL Tier 1 Answer Key Objection: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 के लिए आंसर की पर आपत्ति करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. इससे पहले लास्ट डेट 19 अक्टूबर 2025 रात 9 बजे तक तय थी. वहीं अब कैंडिडेट्स के पास ऑब्जेक्शन करने के लिए 21 अक्टूबर 2025 तक का समय है.
SSC CGL Tier 1 Answer Key Objection Last Date: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 के लिए आंसर की पर आपत्ति करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. SSC ने खुद इसकी जानकारी दी. वहीं अब कैंडिडेट्स के पास ऑब्जेक्शन करने के लिए 21 अक्टूबर 2025 तक का समय है. SSC ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है.
SSC CGL Tier 1 Answer key Objection last Date: ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट बढ़ी
SSC CGL टियर 1 परीक्षा के लिए ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर 2025 सुबह 11 बजे थी. वहीं इससे पहले लास्ट डेट 19 अक्टूबर 2025 रात 9 बजे तक तय थी. सभी आपत्ति पर विचार करने के बाद फाइनल रिजल्ट (Final Result) जारी किया जाएगा.
ऑनलाइन दर्ज करें ऑब्जेक्शन
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 के लिए आंसर की जारी कर दी है. आंसर की चेक करने के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, ssc.gov.in. SSC CGL Tier 1 परीक्षा की आंसर पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा केवल ऑनलाइन है. साथ ही केवल फैक्ट बेस्ड ऑब्जेक्शन को स्वीकार किया जाएगा.
SSC CGL Tier 1 Answer Key Objection: कैसे दर्ज करें आपत्ति?
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- यहां होमपेज पर “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB डालकर क्लिक करें.
- अब वो सवाल को सेलेक्ट करें, जिस पर आपको आपत्ति दर्ज करना है.
- अपने आपत्ति के साथ प्रूफ भी जमा करें.
- आपत्ति दर्ज करने के बाद शुल्क जमा कर दें.
- कंफर्मेशन पेज को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें- RRB NTPC UG Answer Key: रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा की आंसर की जारी, इन Steps की मदद से करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










