RRB NTPC UG Answer Key: रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा की आंसर की जारी, इन Steps की मदद से करें डाउनलोड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Oct 2025 2:57 PM

विज्ञापन

RRB NTPC आंसर की जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर, PC- फ्रीपिक)

RRB NTPC UG Answer Key: RRB NTPC ग्रेजुएट परीक्षा की आंसर जारी हो गई है. आंसर की देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड थी. वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है. आप चाहें तो आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

विज्ञापन

RRB NTPC UG Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर श्रेणी (एनटीपीसी) (स्नातक) परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. RRB NTPC की ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड थी. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं. अगर आपको नहीं पता है आंसर की कहां और कैसे देख सकते हैं तो ये खबर आपके काम की है. 

RRB NTPC UG Answer Key: इन डिटेल्स की मदद से देखें आंसर की


RRB NTPC ग्रेजुएट परीक्षा की आंसर की देखने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा. इसी के साथ RRB ने Response Sheet भी जारी किया है. 

RRB NTPC UG Answer Key Steps To Download: ऐसे देखें आंसर की 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाएं.
  • RRB NTPC आंसर की 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें. 
  • आंसर-की की पीडीएफ खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें. 

RRB NTPC UG Answer Key Objection: दर्ज कर सकते हैं आपत्ति 

ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें आंसर की पर आपत्ति है, वे ऑब्जेक्शन कर सकते हैं. ऑब्जेक्शन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. लेकिन इसके लिए शुल्क का भुगतान करना होगा. साथ ही आंसर की पर आपत्ति करने के लिए आपके पास वैलिड प्वॉइंट्स होना चाहिए. इन आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और फिर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- SSC CGL Tier 1 परीक्षा की आंसर की जारी, ऑनलाइन दर्ज करें Objection

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola