अब कॉलेज में होगी Gita की पढ़ाई, IGNOU का अनोखा कोर्स

Geeta Studies IGNOU Course 2025
Geeta Studies in IGNOU: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने पिछले वर्ष गीता स्टडीज का कोर्स शुरू किया था. यह अपने तरह का अनोखा कोर्स है. इसमें गीता के बारे में पढ़ाया जाएगा. आइए, जानते हैं इस कोर्स की फीस, योग्यता व अन्य डिटेल्स-
Geeta Studies in IGNOU, IGNOU Course 2025: हिंदू धर्म के बीच गीता के ज्ञान को बड़ा महत्व दिया जाता है. लेकिन क्या कभी आपने ऐसा सोचा है कि इस कोर्स की पढ़ाई कॉलेज में कराई जाती है. जी हां, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने पिछले वर्ष गीता स्टडीज (Geeta Studies In IGNOU) का कोर्स शुरू किया था. यह अपने तरह का अनोखा कोर्स है. इग्नू का यह कोर्स इसलिए भी खास क्योंकि अब तक भारत में आंशिक रूप गीता कई पाठ्यक्रम में शामिल था. लेकिन इस तरह का पूर्ण डिग्री कोर्स एक भी नहीं था.
Geeta Studies IGNOU Course 2025: कब शुरू हुआ इग्नू का ये कोर्स
इग्नू में गीता स्टडीज का ये कोर्स वर्ष 2024 में ODL मोड में जुलाई सत्र से संचालित है. इग्नू ने इस प्रोग्राम को एमए इन भगवद्गीता अध्ययन (M.A. Bhagavad Gita Studies) का नाम दिया है. इस कोर्स को डिजाइन करने वाले प्रोफेसर देवेश कुमार मिश्र हैं.
Geeta Studies IGNOU Course Eligibility: गीता स्टडीज कोर्स के लिए जरूरी योग्यता
इग्नू का ये कोर्स फिलहाल हिंदी मीडियम में उपलब्ध है. इसे जल्द ही अंग्रेजी में भी शुरू किया जाएगा. गीता स्टडीज में मास्टर्स करने के लिए छात्रों का किसी भी UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है.
Geeta Studies IGNOU Course Admission 2025: गीता स्टडीज में कैसे मिलेगा दाखिला?
इग्नू के इस कोर्स में दाखिला पाने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट कर दें.
Geeta Studies IGNOU Course Fees: गीता स्टडीज कोर्स की क्या है फीस?
गीता स्टडीज से एमए करना है तो इसके लिए आपको जल्द-से-जल्द आवेदन करना होगा. इग्नू के इस कोर्स के लिए आवेदन शुल्क 12,600 रुपये है. यह दो साल का कोर्स, जिसके लिए इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इग्नू में जारी है आवेदन प्रक्रिया (Admission Process of IGNOU)
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएशन से लेकर पीजी कोर्सेज के लिए दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इग्नू में जुलाई सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें इग्नू में दाखिला लेना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, ignou.ac.in
यह भी पढ़ें- Best BTech College: लाखों का पैकेज, उत्तराखंड का टॉप कॉलेज, कैंपस भी है शानदार
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद टॉप 20 Courses जो बनाते हैं Future Bright, मिलती है इतनी Salary
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










