Best BTech College: लाखों का पैकेज, उत्तराखंड का टॉप कॉलेज, कैंपस भी है शानदार

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Aug 2025 7:05 PM

विज्ञापन

IIT Roorkee Best BTech College Uttrakhand

IIT Roorkee: उत्तराखंड के बेस्ट कॉलेज की बात करें तो आईआईटी रुड़की का नाम सबसे ऊपर आता है. इस कॉलेज की रैंकिंग भी अच्छी है और प्लेसमेंट भी. हर साल यहां से डिग्री पाने वाले छात्र अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाते हैं. आइए, जानते हैं कॉलेज की फीस, रैंकिंग और एडमिशन की प्रक्रिया

विज्ञापन

IIT Roorkee: भारत में कुल 23 आईआईटी हैं, जो अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं. उत्तराखंड के बेस्ट कॉलेज (Best Uttarakhand College) की बात करें तो आईआईटी रुड़की का नाम सबसे ऊपर आता है. इस कॉलेज की रैंकिंग भी अच्छी है और यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छी प्लेसमेंट भी मिलती है. इतना सब सुनकर अगर आप भी आईआईटी रुड़की से पढ़ने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको इस कॉलेज की रैंकिंग, यहां की फीस आदि के बारे में बताएंगे. 

Best Uttarakhand College: इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट कॉलेज 

वर्ष 2024 एनआईआरएफ रैंकिंग (NIRF Ranking 2024) के तहत उत्तराखंड स्थित आईआईटी रुड़की को भारत की टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की श्रेणी में रखा गया है. टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में इसे रैंक 6 पर रखा गया है (यह 2024 की रैंकिंग है). ये कॉलेज सिर्फ बीटेक ही नहीं बल्कि बीआर्क के लिए भी बेस्ट है. 

IIT Roorkee Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

आईआईटी रुड़की में दाखिला पाने के लिए छात्रों का 12वीं कक्षा में पीसीएम (फिजिक्स+केमिस्ट्री+मैथ्स) विषय से किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पास होना जरूरी है. साथ ही छात्रों को आईआईटी जेईई एडवांस (IIT JEE Advanced) परीक्षा पास करना भी जरूरी है. 

IIT Roorkee Admission 2025: कैसे मिलता है दाखिला? 

छात्र का JEE Advanced परीक्षा पास करना जरूरी है. परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स जोसा काउंसलिंग के लिए अप्लाई करते हैं. हर साल के लिए अलग-अलग ब्रांच के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाती है. इसी के आधार पर जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling 2025) की प्रक्रिया से कॉलेज में दाखिला मिलता है. 

IIT Roorkee Placement: प्लेसमेंट है जबरदस्त 

आईआईटी रुड़की का प्लेसमेंट हर साल शानदार होता रहता है. वर्ष 2023 की बात करें तो यहां के 82 छात्रों का चयन प्लेसमेंट सेल में नौकरी के लिए हुआ था, जिसमें से 77 लड़के और 5 लड़कियां थीं. 

वहीं वर्ष 2024 में आईआईटी रुड़की के प्लेसमेंट में करीब 79 छात्र चुने गए, जिसमें से 77 लड़के थे और 5 लड़कियां. 

वर्ष 2025 में आईआईटी रुड़की में करीब 80 छात्रों का प्लेसमेंट के लिए सेलेक्शन हुआ, जिसमें से 74 लड़के और 6 लड़कियां थीं. 

प्लेसमेंट संबंधित अधिक जानकारी के लिए आईआईटी रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां प्लेसमेंट सेक्शन पर जाकर क्लिक करें और इस संबंध में अधिक जानकारी हासिल करें. 

IIT Roorkee Fees: जानिए कितनी है फीस 

आईआईटी रुड़की में प्रति वर्ष 100000 रुपय की ट्यूशन फीस लगती है. आरक्षित वर्ग वहीं इसके अलावा मेस चार्ज, लाइब्रेरी फीस अलग-अलग है. अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां होमपेज पर एडमिशन वाले सेक्शन में जाएं और इसमें से फीस स्ट्रक्चर का ऑप्शन खोजें. इस पर क्लिक करें और आपको फीस संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें- MBA Courses: बनें मैनेजमेंट की दुनिया के बेताज बादशाह, इन 5 कोर्स से चमकेगी किस्मत 

यह भी पढ़ें- Best BTech College 2025: सिर्फ IIT ने ये इंजीनियरिंग कॉलेज भी दिलाएंगे Highest पैकेज,  Microsoft में नौकरी होगी पक्की

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola