DDU Admission 2025: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 10000 सीटों पर एडमिशन, जानें कैसे करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Jul 2025 5:13 PM

विज्ञापन

DDU Admission 2025

DDU Admission 2025: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में हर साल हजारों की संख्या में छात्र एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं. गोरखपुर यूनिवर्सिटी में यूजी प्रोग्राम में एडमिशन की प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली है. गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएशन के 10000 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया, कोर्स की डिटेल्स और फीस के बारे में विस्तार से देख सकते हैं.

विज्ञापन

DDU Admission 2025: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (DDU Gorakhpur University) में हर साल हजारों छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एडमिशन का सपना देखते हैं. अगर आप भी गोरखपुर यूनिवर्सिटी में यूजी प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है.

इस बार यूनिवर्सिटी ने कुल 10000 सीटों पर दाखिले की व्यवस्था की है जिसमें बीए, बीकॉम, बीएससी समेत कई कोर्स शामिल हैं. इच्छुक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ddugu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

DDU Admission 2025 गोरखपुर यूनिवर्सिटी एडमिशन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा. वेबसाइट पर उपलब्ध “UG Admission 2025” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा जिसमें नाम, पिता का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता और संपर्क जानकारी भरनी होगी.

एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे जिनसे आप लॉगिन कर सकते हैं. लॉगिन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में कोर्स का चयन करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे 12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि अपलोड करें.

DDU Admission 2025 Gorakhpur University Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

फॉर्म पूरा भरने के बाद निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं. आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी जरूर सुरक्षित रखें ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो.

10000 सीटों पर एडमिशन

DDU गोरखपुर यूनिवर्सिटी में इस साल कुल 10000 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं जिसमें आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के अलग-अलग प्रोग्राम शामिल हैं. बीए में करीब 4000 सीटें, बीएससी में 3500 सीटें और बीकॉम में 2500 सीटों पर एडमिशन होगा. हालांकि, सीटों की डिटेल्स कॉलेज की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

यूनिवर्सिटी के अनुसार इस बार एडमिशन पूरी तरह मेरिट बेस्ड होगा जिसमें काउंसलिंग प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन भरते समय कोर्स की डिटेल्स, फीस स्ट्रक्चर और कट-ऑफ नियमों को ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी भी भ्रम की स्थिति से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: टॉप कॉलेजों में सीट चाहिए? तो CUET में इतने अंक लाना होगा जरूरी

ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन

DDU गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आवेदन नहीं होगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज पहले से स्कैन करके तैयार रखने चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न हो.

यूनिवर्सिटी समय-समय पर मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर जारी करेगी इसलिए अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें. किसी भी तरह की गलती को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी जिसकी सूचना यूनिवर्सिटी द्वारा दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: कितने मार्क्स पर कितना परसेंटाइल? CUET UG एडमिशन से पहले जान लें, नहीं तो पछताएंगे

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola